संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान के बहाने भारत ने पाक पर किया हमला, सैयद अकबरुद्दीन बोले- अफगान बॉर्डर के करीब पनप रहे हैं आतंकी
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने आतंकवादियों को सुरक्षित पनाहगाह मुहैया कराने के लिए पाकिस्तान पर करारा हमला किया. उन्होंने कहा कि तालिबान, अल-कायदा, लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्म्द जैसे संगठनों को अफगानिस्तान को बॉर्डर पार से सहयोग और सुरक्षा मिल रहा है, इसपर कार्रवाई होनी चाहिए.