देश

कश्मीर में शनिवार से पोस्ट पेड मोबाइल फोन सेवा हो सकती है बहाल

कश्मीर में पोस्ट पेड मोबाइल फोन सेवा शनिवार से बहाल किए जाने की संभावना है. जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने के केंद्र के फैसले के बाद मोबाइल सेवा पर रोक लगा दी गयी थी. इस तरह, 68 दिन के बाद सेवा फिर से बहाल होगी.

कश्मीर में शनिवार से पोस्ट पेड मोबाइल फोन सेवा हो सकती है बहाल
भारतीय सेना (Photo Credits: IANS/File)

श्रीनगर: जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) से आर्टिकल 370 (Article 370) खत्म किए जाने के बाद से जारी तनाव की स्थिति अब करीब-करीब समाप्त होने की ओर है. घाटी के अधिकतर इलाकों में हालात बिलकुल सामान्य हो गए है. किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं होने पर शनिवार को कश्मीर सहित पूरे राज्य में पोस्टपेड मोबाइल सेवाएं शुरू हो सकती है.

मिली जानकारी के मुताबिक कश्मीर में पोस्ट पेड मोबाइल फोन सेवा शनिवार से बहाल किए जाने की संभावना है. जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने के केंद्र के फैसले के बाद मोबाइल सेवा पर रोक लगा दी गयी थी. इस तरह, 68 दिन के बाद सेवा फिर से बहाल होगी.

अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बारे में बताया. उन्होंने साफ कर दिया कि घाटी में इंटरनेट सेवा बहाल किए जाने के लिए उपभोक्ताओं को कुछ और समय तक इंतजार करना होगा.

अधिकारियों ने कहा कि फैसला किया गया है कि आरंभ में पोस्ट पेड मोबाइल सेवा बहाल की जाएगी और प्रीपेड सेवा बाद में शुरू की जाएगी. उन्होंने जोर दिया कि पोस्ट पेड मोबाइल सेवा के लिए उपभोक्ताओं को समुचित सत्यापन भी कराना होगा.

घाटी में 66 लाख मोबाइल उपभोक्ता हैं जिनमें से तकरीबन 40 लाख उपभोक्ताओं के पास पोस्ट पेड सुविधा है. पर्यटकों के लिए घाटी को खोले जाने का परामर्श जारी करने के दो दिन बाद यह निर्णय हुआ है.

पर्यटन से जुड़े संगठनों ने प्रशासन से अनुरोध कर कहा था कि मोबाइल फोन काम नहीं करेंगे, तो कोई भी पर्यटक घाटी नहीं आना चाहेगा.

लैंडलाइन सेवा आंशिक तौर पर 17 अगस्त को बहाल की गयी थी और चार सितंबर तक करीब सभी 50,000 लैंडलाइनों को बहाल करने की घोषणा की गई.

(एजेंसी इनपुट के साथ)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2019 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).