देश

बिहार NDA में रार पर तेजस्वी आक्रामक, सुशील मोदी से कहा- आपके कप्तान को आप ही के लोग आउट कर रहे हैं, आप गुनाहगारों की तरह क्यों छुप रहे हो

बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को आयोजित रावण वध कार्यक्रम में बीजेपी नेताओं की गैरमौजूदगी को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एनडीए पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'एनडीए ने बिहार को सर्कस बना दिया है. विफलता छुपाने के लिए ये लोग कुत्ते-बिल्ली की तरह झगड़ रहे है.'

बिहार NDA में रार पर तेजस्वी आक्रामक, सुशील मोदी से कहा- आपके कप्तान को आप ही के लोग आउट कर रहे हैं, आप गुनाहगारों की तरह क्यों छुप रहे हो
सुशील मोदी, नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव (Photo Credits- FB/PTI/IANS)

बिहार (Bihar) की राजधानी पटना (Patna) में मंगलवार को आयोजित रावण वध (Ravana Vadha) कार्यक्रम में बीजेपी (BJP) नेताओं की गैरमौजूदगी को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने एनडीए पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'एनडीए ने बिहार को सर्कस बना दिया है. विफलता छुपाने के लिए ये लोग कुत्ते-बिल्ली की तरह झगड़ रहे है. क्या सृजन घोटाले और बालिकागृह बलात्कार कांड का डर है जो इतनी लानत-मलानत होने के बावजूद भी नीतीश जी (Nitish Kumar) नैतिकता और अंतरात्मा नहीं जगा उल्टा कुर्सी के लालच में विचार बेच मनुहार में लगे है.'

तेजस्‍वी यादव ने बिहार के उपमुख्‍यमंत्री सुशील कुमार मोदी के एक पुराने ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'हैलो मिस्‍टर वाइस कैप्‍टन, आपके असहाय कैप्‍टन फील्ड में अकेले खड़े हैं और आपके वफादार सहयोगी उन्हें बोल्‍ड और रन आउट कर रहे हैं. ऐसे में आप क्‍यों अपराधी की तरह भाग और छुप रहे हैं? आपके लिए मुख्‍यमंत्री का दशहरा कार्यक्रम का बहिष्‍कार करना आसान नहीं था, क्‍या ऐसा नहीं है?' यह भी पढ़ें- पटना: रावण वध कार्यक्रम में नीतीश कुमार के साथ नहीं दिखा बीजेपी का कोई नेता, कांग्रेस के मदनमोहन झा आए नजर, NDA गटबंधन टूटने की अटकलें तेज.

तेजस्वी यादव ने बुधवार को न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, 'नीतीश कुमार ने गठबंधन में हमेशा सभी को धोखा दिया है. बीजेपी के लोग इसे अच्छी तरह से जानते हैं, वह एनडीए के साथ गठबंधन में रहते हुए कुछ नहीं कर सकते. हालांकि, सत्ता में बने रहने के लिए वह सब कुछ सहन कर लेंगे.' उन्होंने कहा, 'नीतीश कुमार ने अपनी कुर्सी बचाने के चक्कर में बिहार को 'बर्बाद' किया है.'

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2019 09:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).