जरुरी जानकारी

सलमान खान-शाहरुख खान के सॉन्ग 'भांगड़ा पा ले' का नया वर्जन हुआ रिलीज, आपने सुना क्या?

जब से मेकर्स ने फिल्म 'भांगड़ा पा ले' का ट्रेलर रिलीज किया है तब से यह दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. 'भांगड़ा' केंद्रित यह फिल्म अपने अनोखे कांसेप्ट के साथ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है और अब निर्माताओं ने फिल्म के टाइटल ट्रैक को रिलीज करते हुए प्रशंसकों को अधिक उत्साहित कर दिया है.

सलमान खान-शाहरुख खान के सॉन्ग 'भांगड़ा पा ले' का नया वर्जन हुआ रिलीज, आपने सुना क्या?
भांगड़ा पा ले (Photo Credits: File Photo)

जब से मेकर्स ने फिल्म 'भांगड़ा पा ले' (Bhangra Paa Le) का ट्रेलर रिलीज किया है तब से यह दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. 'भांगड़ा' केंद्रित यह फिल्म अपने अनोखे कांसेप्ट के साथ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है और अब निर्माताओं ने फिल्म के टाइटल ट्रैक को रिलीज करते हुए प्रशंसकों को अधिक उत्साहित कर दिया है.

यह गाना एक मॉडर्न टच के साथ पुराने पारंपरिक भांगड़ा बीट्स का एक सुंदर मिश्रण है. देसी पंजाबी तड़का के साथ हिप-हॉप (Hip-Hop) का मिश्रण इस गाने को एक निश्चित चार्टबस्टर बनाता हैं. वही, गाने की दमदार कोरियोग्राफी इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाती है.

यह भी पढ़ें : सलमान खान-शाहरुख खान का सॉन्ग ‘भांगड़ा पा ले’ हुआ रिक्रिएट, निर्देशक स्नेहा तौरानी ने कही ये खास बात

रिलीज के कुछ ही घंटों के भीतर यह गाना दर्शकों के बीच पसंदीदा बन गया है, जिन्हें इस डांस नंबर से प्यार हो गया हैं. अतीत और वर्तमान समय में आए बदलाव और रोमांस से भरपूर फिल्म 'भांगड़ा पा ले' में पंजाब से भांगड़ा के पारंपरिक फॉर्म और दुनिया भर के पश्चिमी डांस फॉर्म के बीच तालमेल देखने मिलेगा.

आरएसवीपी (RSVP) द्वारा निर्मित 'भांगड़ा पा ले' स्नेहा तौरानी (Sneha Taurani) द्वारा निर्देशित है जिसमें सनी कौशल (Sunny Kaushal) और रुखसार ढिल्लन (Rukshar Dhillon) मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म 1 नवंबर 2019 में रिलीज के लिए तैयार है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2019 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).