क्रिकेट

क्रिकेटर मनीष पांडे एक्ट्रेस अश्रिता शेट्टी से करने जा रहे हैं शादी?

मनीष पांडे विजय हजारे ट्रॉफी के लिए कर्नाटक टीम को लीड कर रहे हैं. मीडिया में खबर है कि वो तमिल एक्ट्रेस अश्रिता शेट्टी से शादी करने जा रहे हैं. 

क्रिकेटर मनीष पांडे एक्ट्रेस अश्रिता शेट्टी से करने जा रहे हैं शादी?
मनीष पांडे और अश्रिता शेट्टी (Photo Credits Getty & Instagram)

भारतीय क्रिकेटर मनीष पांडे (Manish Pandey) इन दिनों एक्ट्रेस अश्रिता शेट्टी (Ashrita Shetty) के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मनीष जल्द ही तमिल फिल्मों (Tamil Films) में काम कर चुकी अश्रिता से शादी (wedding) करने जा रहे हैं. कर्नाटक (Karnataka) के मनीष पांडे एक शानदार बल्लेनाज के रूप में जाने जाते हैं जो अब जल्द ही अपनी शादीशुदा जिंदगी में कदम रख सकते हैं.

मनीष इन दिनों विजय हजारे ट्रॉफी के लिए कर्नाटक टीम को लीड कर रहे हैं. मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, परिवार वालों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में उनकी शादी की रस्में अदा की जाएंगी. शादी का कार्यक्रम 2 दिनों के लिए प्लान किया गया है.

ये भी कहा जा रहा है कि कुछ भारतीय क्रिकेटर्स शादी समारोह को अटेंड कर सकते हैं. बात करें अश्रिता की तो 26 वर्षीय अभिनेत्री ने कई सारी तमिल फिल्मों में काम किया है.

मनीष पांडे ने तेज तर्रार बल्लेबाज के रूप में नाम कमाने के बाद नेशनल स्क्वाड में अपनी जगह बनाने के लिए भी काफी संघर्ष किया. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओडीआई सीरीज (ODI Series) में अपने करियर की बेस्ट इनिंग्स खेलकर अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने 23 ओडीआई, 31 टी 20 और 89 फर्स्ट क्लास मैच में भारत का प्रतिनिधित्व किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2019 05:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).