देश

बिहार: मुजफ्फरपुर के स्कूल कैंपस में 7वीं के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या, विरोध में ग्रामीणों ने किया बवाल

बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के बाड़ा जगन्नाथ में गुरुवार को एक हमलावर ने सरकारी स्कूल में घुसकर एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि हमलावर विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. मृतक का नाम सूरज कुमार (14) है, जो स्थानीय राजकीय मध्य विद्यालय की 7वीं कक्षा का छात्र था.

बिहार: मुजफ्फरपुर के स्कूल कैंपस में 7वीं के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या, विरोध में ग्रामीणों ने किया बवाल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

बिहार (Bihar) में मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) जिले के अहियापुर (Ahiyapur) थाना क्षेत्र के बाड़ा जगन्नाथ में गुरुवार को एक हमलावर ने सरकारी स्कूल (Government School) में घुसकर एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार (SSP Muzaffarpur Manoj Kumar) ने बताया कि हमलावर विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. मृतक का नाम सूरज कुमार (14) है, जो स्थानीय राजकीय मध्य विद्यालय की 7वीं कक्षा का छात्र था. उन्होंने बताया कि पीड़ित और आरोपी पड़ोसी हैं. केस दर्ज कर लिया गया है.

उधर, छात्र की हत्या से नाराज लोगों ने अहियापुर के बाड़ा जगन्नाथ मध्य विद्यालय में तोड़फोड़ और आगजनी की. पुलिस ने वारदात स्थल से एक मोटरसाइकिल जब्त की थी जो कि विकास की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब लंच टाइम के दौरान बच्चे कैंपस में थे. यह भी पढ़ें- बिहार: वायरल हुई थी 3 महीने के बच्चे के शव की तस्वीर, मुजफ्फरपुर DM ने बताई सच्चाई

हत्या के विरोध में गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा. वहीं, स्कूल में भी जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की गई.

भाषा इनपुट

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2019 01:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).