दिग्विजय सिंह ने कहा- कश्मीर आज जल रहा है, पीएम मोदी ने अपने हाथ आग में झुलसा लिए हैं
कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘देखिए आज कश्मीर जल रहा है. इन्होंने (प्रधानमंत्री मोदी) अपने हाथ आग में झुलसा लिए हैं. कश्मीर को बचाना हमारी प्राथमिकता है.' उन्होंने कहा, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से अपील करता हूं कि इस समस्या का जल्दी हल कराइए, नहीं तो कश्मीर हमारे हाथ से निकल जाएगा.'