देश

Saharanpur Shocker: यूपी के सहारनपुर में खौफनाक वारदात, शादीशुदा प्रेमिका ने पूर्व प्रेमी संग मिलकर नए प्रेमी को शराब पिलाकर दी मौत की सजा

सहारनपुर पुलिस ने 5 महीने पुराने आशु हत्याकांड का खुलासा करते हुए उसकी प्रेमिका रूबी और उसके पूर्व प्रेमी सोनू को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने साजिश के तहत आशु को शराब पिलाकर नाले में धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया था.

Saharanpur Shocker: यूपी के सहारनपुर में खौफनाक वारदात, शादीशुदा प्रेमिका ने पूर्व प्रेमी संग मिलकर नए प्रेमी को शराब पिलाकर दी मौत की सजा
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

 Saharanpur Shocker: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की नानौता थाना पुलिस ने करीब पांच महीने पहले हुए सनसनीखेज 'आशु हत्याकांड' की गुत्थी सुलझा ली है. पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि आशु की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी शादीशुदा प्रेमिका रूबी ने अपने पुराने प्रेमी सोनू के साथ मिलकर की थी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

5 महीने पहले मिला था नाले में शव

घटनाक्रम के अनुसार, गंगोह क्षेत्र के मोहल्ला मकदूम जहां सराय निवासी 30 वर्षीय आशु का शव 13 नवंबर 2025 को नानौता के ईदगाह रोड स्थित रुहाड़ा नाले में मिला था. मृतक के भाई सचिन सैनी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी. तकनीकी साक्ष्यों और कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस आखिरकार आरोपियों तक पहुंचने में कामयाब रही.  यह भी पढ़े:  UP Shocker: यूपी के बरेली में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, महिला समेत तीन लोग गिरफ्तार

साजिश के तहत पिलाई शराब, फिर नाले में दिया धक्का

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महिला रूबी के सोनू और आशु दोनों के साथ प्रेम संबंध थे. सोनू की शादी होने के बाद भी रूबी उससे जुड़ी रही, लेकिन आशु के साथ उसके रिश्तों को लेकर विवाद होने लगा था. इसी रास्ते से हटाने के लिए रूबी और सोनू ने मिलकर आशु की हत्या की योजना बनाई.

12 नवंबर 2025 की रात को योजना के मुताबिक आशु को ईदगाह रोड स्थित रुहाड़ा पुल पर बुलाया गया. वहां आरोपियों ने उसे अत्यधिक शराब पिलाई. जब आशु पूरी तरह नशे की हालत में हो गया, तो रूबी और सोनू ने मिलकर उसे पुल से नीचे गहरे नाले में धक्का दे दिया, जिससे डूबने के कारण उसकी मौत हो गई.

दोनों गिरफ्तारी

हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक से गंगोह की ओर फरार हो गए. पहचान छिपाने और सबूत मिटाने के लिए रूबी अपने साथ आशु का मोबाइल फोन भी ले गई थी, जिसे उसने बाद में सांगाठेड़ा गांव के पास एक तालाब में फेंक दिया था. पुलिस ने मोबाइल की तलाश की, लेकिन वह अभी तक बरामद नहीं हो सका है.

सहारनपुर पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी शादीशुदा हैं और अवैध संबंधों में बाधा बनने के कारण उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया. थाना नानौता प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2026 12:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).