वेब सीरीज 'द वर्डिक्ट-स्टेट वेर्सिस नानावती' में किरदारों के असली नामों का किया गया इस्तेमाल, स्पेशल स्क्रीनिंग में दिखे ये सेलिब्रिटीज
वेब सीरीज की बहुप्रतीक्षित श्रृंखला 'द वर्डिक्ट-स्टेट वेर्सिस नानावती' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है और जल्द रिलीज के लिए तैयार है. लेकिन उससे पहले, श्रृंखला के निर्माताओं द्वारा हाल ही में एक विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया था. स्पेशल स्क्रीनिंग में सुमित व्यास, अंगद बेदी, नेहा धूपिया बेदी, सहित तमाम सितारें इस रोमांचक श्रृंखला का आनंद लेते हुए नजर आए.