बिहार: बेगूसराय में SDO की लापरवाही पर भड़के गिरिराज सिंह, बीच सड़क पर लगाई क्लास, देखें Video
केंद्रीय मंत्री और बिहार के बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एक सरकारी अधिकारी को फटकार लगाते नजर आ रहे हैं. दरअसल, अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे गिरिराज सिंह ने लापरवाही बरतने के लिए सब डिविजनल ऑफिसर (एसडीओ) को फटकार लगाई.