हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: इन मुद्दों पर हो सकती है वोटिंग
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के लिए पार्टियों के बीच चुनावी संघर्ष जारी है. हरियाणा में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), कांग्रेस, इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के बीच है. हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे तो वहीं, नतीजों की घोषणा 24 अक्टूबर को होगी.