Dadasaheb Phalke Biopic: दादासाहेब फाल्के बायोपिक में दिखेगा ड्रामा और कॉमेडी का तड़का, अक्तूबर में शुरु होगी फिल्म की शूटिंग!
राजकुमार हिरानी का नाम सुनते ही दिमाग में शानदार स्क्रिप्ट, इमोशंस और हल्की-फुल्की कॉमेडी का कॉम्बिनेशन आता है. अब जब हिरानी ने दादासाहेब फाल्के की बायोपिक बनाने की घोषणा की है, तो इससे भी ज्यादा उत्साहित करने वाली खबर ये है कि इस फिल्म में आमिर खान उनके साथ तीसरी बार काम करने जा रहे हैं.