West Indies Women National Cricket Team vs Australia Women National Cricket Team, 2nd T20I Match Winner Prediction: वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला कल यानी 22 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला किंग्सटाउन (Kingstown) के अर्नोस वेल ग्राउंड (Arnos Vale Ground) में भारतीय समयानुसार सुबह 4:00 बजे से खेला जाएगा. इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम 1-0 से आगे है और वह बढ़त को मजबूत करना चाहेगी, जबकि वेस्टइंडीज महिला टीम वापसी के इरादे से मैदान में उतरेगी. इस सीरीज में वेस्टइंडीज की कप्तानी हेले मैथ्यूज (Hayley Matthews) कर रहे हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया की कमान बेथ मूनी (Beth Mooney) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: India vs Ireland T20I Series 2026: आयरलैंड दौरे पर जाएगी भारतीय क्रिकेट टीम, जून में खेलेगी 2 मैचों की टी20 सीरीज
हालिया फॉर्म की बात करें तो वेस्टइंडीज महिला टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा है और उन्हें श्रीलंका महिला के खिलाफ टी20 सीरीज में 2-0 से हार झेलनी पड़ी थी. दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया महिला टीम को भारत महिला के खिलाफ 2-1 से सीरीज गंवानी पड़ी, लेकिन टीम संतुलित और अनुभवी खिलाड़ियों से भरी हुई है. ऐसे में इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम का पलड़ा भारी नजर आता है.
वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (WI-W vs AUS-W T20I Head To Head Record)
वेस्ट इंडीज महिला और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मुकाबला हमेशा दिलचस्प रहता है, लेकिन आंकड़े ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में साफ झुकाव दिखाते हैं. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 17 मैच खेले गए हैं. इनमें ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि वेस्ट इंडीज महिला टीम को सिर्फ 2 जीत ही मिली है. खास बात यह है कि दोनों टीमों के बीच अब तक कोई भी मैच टाई या बेनतीजा नहीं रहा है. हेड टू हेड रिकॉर्ड को देखें तो साफ है कि ऑस्ट्रेलिया महिला टीम इस मुकाबले में काफी मजबूत स्थिति में रही है.
ये टीम मार सकती है बाजी (WI W vs AUS W Match Winner Prediction)
मौजूदा फॉर्म, टीम संयोजन और हेड टू हेड रिकॉर्ड को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया महिला टीम इस मुकाबले में फेवरेट है. बेथ मूनी, एलिस पेरी और एशले गार्डनर जैसे खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं, जबकि गेंदबाजी में मेगन शुट और डार्सी ब्राउन अहम भूमिका निभा सकती हैं.
वहीं वेस्टइंडीज महिला टीम के पास हेली मैथ्यूज, डिएंड्रा डॉटिन और स्टेफनी टेलर जैसे मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं. अगर ये खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करते हैं और टीम को मजबूत शुरुआत मिलती है, तो मुकाबला रोमांचक हो सकता है.
ऑस्ट्रेलिया महिला की जीत की संभावना: 75%
वेस्टइंडीज महिला की जीत की संभावना: 25%
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (WI-W vs AUS-W 2nd T20I Match Playing Prediction)
वेस्टइंडीज: हेले मैथ्यूज (कप्तान), कियाना जोसेफ, शेमेन कैंपबेल (विकेटकीपर), डिएंड्रा डॉटिन, चिनेल हेनरी, आलियाह एलीन, स्टेफनी टेलर, अफी फ्लेचर, करिश्मा रामहरैक, ज़ैदा जेम्स, शॉनिशा हेक्टर.
ऑस्ट्रेलिया: बेथ मूनी, फोबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, एलीस पेरी, ताहलिया मैक्ग्रा, एशले गार्डनर, निकोला केरी, अलाना किंग, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन, जॉर्जिया वेयरहैम.
नोट: वेस्टइंडीज महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY