India vs Ireland T20I Series 2026: भारतीय क्रिकेट टीम जून 2026 में आयरलैंड दौरे पर दो मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलेगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस सीरीज के कार्यक्रम का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. यह सीरीज बेलफास्ट में खेली जाएगी और खास बात यह है कि साल 2007 के बाद भारतीय टीम पहली बार इस मैदान पर खेलने उतरेगी. इस दौरे में युवा खिलाड़ियों को मौका मिलने की पूरी संभावना है, जिससे टीम भविष्य की तैयारियों को मजबूत कर सके. यह भी पढ़ें: IPL 2026: आगामी आईपीएल में 200 छक्कों के करीब ये चार विस्फोटक बल्लेबाज, बना सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड
भारतीय टीम इससे पहले 2018, 2022 और 2023 में आयरलैंड का दौरा कर चुकी है और हर बार टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है. अब एक बार फिर टीम इंडिया इस सीरीज में अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. टीम इंडिया और आयरलैंड के बीच आखिरी टी20 सीरीज साल 2023 में खेली गई थी, जिसमें भारतीय टीम ने 3 मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम की थी.
आयरलैंड दौरे का पूरा शेड्यूल
| तारीख | मैच | स्थान | समय (भारतीय समय) |
|---|---|---|---|
| 26 जून 2026 | पहला टी20 मैच | बेलफास्ट | शाम 7:30 बजे |
| 28 जून 2026 | दूसरा टी20 मैच | बेलफास्ट | शाम 7:30 बजे |
टीम इंडिया बनाम आयरलैंड टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs IRE T20I Head To Head)
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड क्रिकेट टीम के बीच अबतक कुल आठ टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. इन सभी मुकाबलों में भारतीय टीम को जीत मिली है. आयरलैंड की टीम एक भी मैच अपने नाम करने में सफल नहीं हो पाई है.
टीम इंडिया बनाम आयरलैंड टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड
| आंकड़ा | संख्या |
|---|---|
| कुल मैच | 8 |
| टीम इंडिया की जीत | 8 |
| आयरलैंड की जीत | 0 |
| टाई | 0 |
| बेनतीजा | 0 |
🚨 News 🚨
Schedule announced for #TeamIndia's tour of Ireland for the 2️⃣-match T20I series 👌
Details ▶️ https://t.co/txJpSlQ7oi#IREvIND pic.twitter.com/rKYRmzBUU8
— BCCI (@BCCI) March 21, 2026
युवा खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस सीरीज में भारतीय टीम मैनेजमेंट युवा खिलाड़ियों को मौका दे सकता है, जिससे आने वाले बड़े टूर्नामेंट के लिए टीम तैयार हो सके. यह दौरा नए खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका होगा.













QuickLY