MHADA Lottery 2025: कल्याण और ठाणे के लोगों का सपना होगा पूरा, जुलाई में निकलेगी 4 हजार घरों के लिए लॉटरी, जानें डिटेल्स
(Photo Credits WC)

MHADA Lottery 2025: मुंबई जैसे शहर और आसपास रहनेवाले लोगों का हमेशा से ही एक खुद का घर लेने का सपना होता है.अब ऐसे में कल्याण और ठाणे के लोगों का घरों का सपना पूरा होनेवाला है.म्हाडा यानी महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवेलपमेंट अथॉरिटी एक बार फिर घर के सपने देखने वालों के लिए बड़ी सौगात लेकर आई है. जुलाई महीने में 4000 घरों की लॉटरी निकाली जाएगी, जिससे ठाणे, कल्याण और आसपास के इलाकों में हजारों लोगों को खुद का घर मिल सकेगा.म्हाडा की इस लॉटरी में सबसे अधिक घर ठाणे, कल्याण और कोकण क्षेत्र में होंगे.

मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में शामिल इन इलाकों में घर खरीदना अपेक्षाकृत आसान और सस्ता है, जिससे कम और मध्यम आय वर्ग के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है.ये भी पढ़े:MHADA Mumbai Board Lottery 2024: म्हाडा मुंबई बोर्ड आज घोषित करने जा रही है घरों की अंतिम सूची, लिस्ट में नाम है या नहीं यहां ऐसे करें चेक

कोकण मंडल से होगी लॉटरी की शुरुआत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, म्हाडा का कोकण मंडल इस लॉटरी को जुलाई में लॉन्च करेगा. इसके लिए घरों के स्थान, कीमत और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी.

आम आदमी को मिले अपना घर

महंगाई और रियल एस्टेट की ऊंची कीमतों के कारण मुंबई में घर खरीदना आम नागरिक के लिए मुश्किल हो गया है. म्हाडा की यह योजना विशेष रूप से अल्प आय और मध्यम आय वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है.म्हाडा ने यह भी घोषणा की है कि आगामी दो वर्षों में पूरे महाराष्ट्र में 32,000 नए घर बनाए जाएंगे. अकेले मुंबई में 7000 नए मकान तैयार किए जाएंगे, जिससे हज़ारों परिवारों को लाभ मिलने की संभावना है.

2025-26 के लिए जिलावार लक्ष्यों की सूची

मुंबई – 5,199 घर।

कोकण क्षेत्र – 9,902 घर।

पुणे – 1,836 घर।

छत्रपति संभाजीनगर – 1,608 घर।

नागपुर – 692 घर।

अमरावती – 169 घर।

नाशिक – 91 घर।

इन परियोजनाओं से राज्यभर में हजारों लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है.

जल्द जारी होगी आवेदन प्रक्रिया

लॉटरी के लिए आवेदन कैसे करें, पात्रता क्या होगी और कौन-कौन सी श्रेणियां होंगी. इसकी जानकारी म्हाडा की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द उपलब्ध कराई जाएगी. इच्छुक लोगों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर वेबसाइट पर अपडेट देखते रहें.