News

Water Cut in Kalyan: मुंबई में हो रही है बारिश के बीच कल्याण, डोंबिवली में पानी की कटौती, मरम्मत के कार्य के लिए लिया निर्णय

महाराष्ट्र में इस समय जमकर बारिश हो रही है. मुंबई में और आसपास भी लगातार तेज बारिश हो रही है. बावजूद इसके अब कल्याण और डोंबिवली इलाके में पानी संकट का सामना करना होगा.

Water Cut in Kalyan: मुंबई में हो रही है बारिश के बीच कल्याण, डोंबिवली में पानी की कटौती, मरम्मत के कार्य के लिए लिया निर्णय
(Photo Credits Pixabay)

कल्याण, महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में इस समय जमकर बारिश हो रही है. मुंबई में और आसपास भी लगातार तेज बारिश हो रही है. बावजूद इसके अब कल्याण और डोंबिवली इलाके में पानी संकट का सामना करना होगा.कल्याण और डोंबिवली इलाके के नागरिकों को जुलाई की शुरुआत में ही जल संकट का सामना करना पड़ेगा. 1 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक पानी की आपूर्ति पूरी तरह से बंद रहेगी. यह कटौती टाटा पॉवर के विद्युत उपकेंद्र में आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते की जा रही है.यह निर्णय कांबा उपकेंद्र के एनआरसी-2 फीडर की मरम्मत के चलते लिया गया है. इस उपकेंद्र से नेतिवली और मोहिली में स्थित जलशुद्धिकरण केंद्रों को बिजली आपूर्ति होती है.

मरम्मत के दौरान मोहिली स्थित 150 और 100 मिलियन लीटर क्षमता वाले दोनों जल केंद्र बंद रहेंगे, जिससे व्यापक जल कटौती की स्थिति पैदा होगी.ये भी पढ़े:Navi Mumbai Water Cut: मेंटेनेस के कारण नवी मुंबई में 6 मार्च को 10 घंटे तक पानी की आपूर्ति रहेगी बाधित, देखें समय और प्रभावित क्षेत्रों की लिस्ट

ग्रामीण और शहरी इलाकों पर पड़ेगा असर

पानी की इस कटौती से कल्याण ग्रामीण क्षेत्र जैसे मांडा, टिटवाला, वडवली, आंबिवली, शहाड, अटाळी, मोहने और आसपास के गांव प्रभावित होंगे. साथ ही कल्याण पश्चिम के बी वार्ड के इलाके जैसे मिलिंद नगर, योगीधाम, चिकनघर, बिर्ला कॉलेज परिसर, म्हाडा कॉलोनी और मुरबाड रोड पर भी पानी की सप्लाई नहीं होगी. डोंबिवली पूर्व और पश्चिम के कई हिस्सों में भी इसका असर देखने को मिलेगा.

नागरिकों से सतर्कता की अपील

पिछले 2-3 महीनों में कांबा उपकेंद्र में पहले भी दो बार मरम्मत कार्य हो चुका है, जिससे पानी की आपूर्ति बाधित हुई थी. अब एक बार फिर से यह कार्य होने जा रहा है. नागरिकों को जल संरक्षण के प्रति सतर्क रहने की अपील की गई है. पालिका ने भरोसा दिलाया है कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही जलापूर्ति सामान्य कर दी जाएगी.महावितरण ने पालिका को इस मरम्मत कार्य की सूचना पत्र के माध्यम से दी है. पालिका ने जनता से संयम बरतने और इस अवधि में पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करने की अपील की है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2025 02:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).