क्रिकेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

वेस्टइंडीज महिला और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मुकाबला हमेशा दिलचस्प रहता है, लेकिन आंकड़े ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में साफ झुकाव दिखाते हैं. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 17 मैच खेले गए हैं. इनमें ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि वेस्ट इंडीज महिला टीम को सिर्फ 2 जीत ही मिली है.

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त
वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

West Indies Women National Cricket Team vs Australia Women National Cricket Team, 2nd T20I Match Live Streaming And Telecast Details: वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 22 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला किंग्सटाउन (Kingstown) के अर्नोस वेल ग्राउंड (Arnos Vale Ground) में भारतीय समयानुसार सुबह 4:00 बजे से खेला जाएगा. इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम 1-0 से आगे है और वह बढ़त को मजबूत करना चाहेगी, जबकि वेस्टइंडीज महिला टीम वापसी के इरादे से मैदान में उतरेगी. इस सीरीज में वेस्टइंडीज की कप्तानी हेले मैथ्यूज (Hayley Matthews) कर रहे हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया की कमान बेथ मूनी (Beth Mooney) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: MS Dhoni New Milestone In IPL 2026: आईपीएल के आगामी सीजन में इतिहास रचने की दहलीज पर एमएस धोनी, इन 7 बड़े रिकॉर्ड पर होंगी निगाहें

वेस्टइंडीज महिला टीम का हालिया प्रदर्शन निराशाजनक रहा है, जहां उन्हें हाल ही में श्रीलंका महिला के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था. टीम को इस मुकाबले में हेली मैथ्यूज, डिएंड्रा डॉटिन और स्टेफनी टेलर जैसे अनुभवी खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में अफी फ्लेचर और करिश्मा रामहरैक की भूमिका अहम रहने वाली है. दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया महिला टीम भले ही भारत के खिलाफ हालिया टी20 सीरीज हार गई हो, लेकिन उनके पास बेथ मूनी, एलिस पेरी और एशले गार्डनर जैसे मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं जो किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं.

वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (WI-W vs AUS-W T20I Head To Head Record)

वेस्टइंडीज महिला और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मुकाबला हमेशा दिलचस्प रहता है, लेकिन आंकड़े ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में साफ झुकाव दिखाते हैं. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 17 मैच खेले गए हैं. इनमें ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि वेस्ट इंडीज महिला टीम को सिर्फ 2 जीत ही मिली है. खास बात यह है कि दोनों टीमों के बीच अब तक कोई भी मैच टाई या बेनतीजा नहीं रहा है. हेड टू हेड रिकॉर्ड को देखें तो साफ है कि ऑस्ट्रेलिया महिला टीम इस मुकाबले में काफी मजबूत स्थिति में रही है.

वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (WI-W vs AUS-W 2nd T20I Date And Venue)

वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टी20 मुकाबला आज यानी 22 मार्च को किंग्सटाउन के अर्नोस वेल ग्राउंड में भारतीय समयानुसार सुबह 4:00 बजे से खेला जाएगा. टॉस मैच से आधे घंटे पहले यानी 03:30 बजे होगा.

भारत में वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा टी20 का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (WI-W vs AUS-W 2nd T20I Live TV Channel Telecast In India)

इस मुकाबले का भारत में किसी भी टीवी चैनल पर प्रसारण उपलब्ध नहीं होगा.

भारत में वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे टी20 की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch WI-W vs AUS-W 2nd T20I Live Streaming In India)

इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (WI-W vs AUS-W 2nd T20I Match Playing Prediction)

वेस्टइंडीज: हेले मैथ्यूज (कप्तान), कियाना जोसेफ, शेमेन कैंपबेल (विकेटकीपर), डिएंड्रा डॉटिन, चिनेल हेनरी, आलियाह एलीन, स्टेफनी टेलर, अफी फ्लेचर, करिश्मा रामहरैक, ज़ैदा जेम्स, शॉनिशा हेक्टर

ऑस्ट्रेलिया: बेथ मूनी, फोबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, एलीस पेरी, ताहलिया मैक्ग्रा, एशले गार्डनर, निकोला केरी, अलाना किंग, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन, जॉर्जिया वेयरहैम

नोट: वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2026 03:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).