बिहार: तेजस्वी ने नीतीश की 'हरियाली यात्रा' पर कसा तंज, कहा- अपराध हटाओ, बेरोजगारी भगाओ यात्रा क्यों नहीं निकालते?
तेजस्वी यादव ने मंगलवार को ट्वीट कर लिखा, 'बिहारवासियों के जीवन में खौफ, अपराध, लूट, रिश्वतखोरी, गरीबी व दुखों की बाढ़ और युवाओं के जीवन में खुशियों एवं नौकरियों का सुखाड़ लाने वाले मुख्यमंत्री नीतीश जी जल-जीवन हरियाली यात्रा निकालने का ढोंग कर रहे है. नीतीश जी अपराध हटाओ, बेरोजगारी भगाओ यात्रा क्यों नहीं निकालते?'