बॉलीवुड

सलमान खान स्टारर 'राधे' के सेट पर जख्मी हुए रणदीप हुड्डा, अस्पताल से सामने आई ये फोटो

सलमान खान की फिल्म 'राधे' में विलन का किरदार निभा रहे रणदीप हुड्डा को फिल्म के सेट पर चोट लग गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती' लाराया गया था. सोशल मीडिया पर उनकी फोटो वायरल हुई है जिसमें वो व्हील चेयर पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं.

सलमान खान स्टारर 'राधे' के सेट पर जख्मी हुए रणदीप हुड्डा, अस्पताल से सामने आई ये फोटो
सलमान खान और रणदीप हुड्डा (Photo Credits: Twitter)

सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'राधे' (Radhe) को लेकर शूटिंग शुरू कर दी है और इसी बीच इसके सेट से एक बुरी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि फिल्म के लिए शूट कर रहे रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) को एक एक्शन सीन शूट करते समय चोट (Injured) लग गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल (Hospitalized) में भर्ती कराया गया. रणदीप तकरीबन दो दिन पहले इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे जब उन्हें ये चोट लगी. इस मामले में आई लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, रणदीप की सेहत अब ठीक है और डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी है. ये भी पढ़ें: सलमान खान ने शुरू की फिल्म राधे की शूटिंग, स्लो मोशन में सेट पर मारी एंट्री (वीडियो)

सोशल मीडिया पर रणदीप की वायरल (Viral) फोटो में देखा गया कि वो व्हील चेयर पर बैठे हैं और कहा गया कि उन्हें घुटने में चोट लग गई थी. अस्पताल के कपड़ों में बैठे रणदीप की ये फोटो ट्विटर पर देखने को मिली है जिसे सलमान खान के फैन क्लब ने शेयर किया है.

ये भी पढ़ें: सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘राधे’ को लेकर किया खुलासा, कहा- यह फिल्म पुलिस एक्शन शैली का बाप होगा

आज तक की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 'राधे' में सलमान अपने दर्शकों को एक्शन अक जबरदस्त डोज देने वाले हैं. इसके लिए उन्होंने स्पेशल कोरियाई स्टंट टीम की मदद ली है जो फिल्म के एक्शन सीन्स को तैयार करेगी. फिल्म में 4 से 5 महत्वपूर्ण एक्शन सीन्स देखने को मिल्नेगे. इनमें स्मोक फाइट गन फाइट, शूट आउट और साथ ही सलमान और रणदीप के बीच फेस ऑफ भी देखने को मिलेगा. इतना ही नहीं, सलमान का पॉपुलर शर्टलेस एक्शन सीन भी इसमें फिल्माया जाएगा.

बताते चलें कि सलमान और रणदीप इससे पहले फिल्म 'सुल्तान' और 'किक' में एक साथ काम कर चुके हैं. अब 'राधे' में ये तीसरी बार एक साथ काम करने जा रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2019 04:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).