झारखंड: हेमंत सोरेन 29 दिसंबर को लेंगे CM पद की शपथ, सोनिया गांधी को भेजा जाएगा न्योता
झारखंड के 2019 विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha), कांग्रेस (Congress) और आरजेडी (RJD) के गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद अब सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है. इसी कड़ी में हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है और 29 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह होगा. इसी बीच हेमंत सोरेन कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से मुलाकात कर उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में आने का न्योता देंगे. खबरों की मानते तो पीएम मोदी. सीएम अरविंद केजरीवाल, राहुल गांधी, सीएम भूपेश बघेल, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत कई दिग्गज नेता शामिल होंगे.