एशिया कप 2020: भारत के एतराज के बाद पाकिस्तान से छिनी मेजबानी, अब श्रीलंका, दुबई या बांग्लादेश में होगा टूर्नामेंट
भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के चलते सितंबर महीने में पाक में होने वाले एशिया कप को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट के अनुसार भारत के एतराज के बाद पाकिस्तान से एशिया कप 2020 की मेजबानी छिन गई है. जानकारी के अनुसार अब एशिया कप श्रीलंका, दुबई या बांग्लादेश में खेला जा सकता है. आर्टिकल 370 हटाए जाने के केंद्र सरकार के फैसले के बाद से ही भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बरकरार है.