बॉलीवुड

फिल्म जवानी जानेमन का नया गाना गल्ला करदी है एक मजेदार पार्टी सॉन्ग, सुनकर झूम उठेंगे आप

कुछ दिन पहले ही जवानी जानेमन का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया गया था. जिसके लोगों से ढेर सारा प्यार मिला.

फिल्म जवानी जानेमन का नया गाना गल्ला करदी है एक मजेदार पार्टी सॉन्ग, सुनकर झूम उठेंगे आप
गल्ला करदी (Image Credit: YouTube)

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की की नई फिल्म जवानी जानेमन (Jawaani Jaaneman) का नया गाना गल्ला करदी (Gallan Kardi) को मेकर्स ने रिलीज कर दिया है. गाने में सैफ अली खान संग न्यूकमर आलिया का जलवा भी देखने को मिल रहा हैं. इस गाने की खास की बात ये है कि ये फेमस सिंगर जैजी बी के गाने दिल लुटया का रीमेक है. तो वहीं गाने में जैजी बी भी नजर आ रहे हैं. जिसके चलते ये गाना सुनने के साथ देखने में भी काफी स्पेशल लग रहा है.

यूट्यूब पर रिलीज होते ही इस गाने ने धमाल मचाना शुरू कर दिया है. इस गाने को कुछ ही घंटों में अब तक 2 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं. इस गाने को आवाज दी है जैजी बी और ज्योतिका टंगरी ने. जबकि प्रीत हरपाल और मम्जी स्ट्रेंजर ने इसके लिरिक्स लिखे हैं. आप भी देखिए फिल्म का ये मजेदार गाना जो किसी भी पार्टी की जान बन सकता है. यह भी पढ़े: सैफ अली खान और तब्बू की फिल्म जवानी जानेमन का मजेदार ट्रेलर हुआ, आलिया फर्नीचरवाला ने भी किया इम्प्रेस

बता करे फिल्म जवानी जानेमन की तो इसमें सैफ अली खान, तब्बू और आलिया फर्नीचरवाला मुख्य भूमिका में नजर आने जा रहा है. कुछ दिन पहले ही फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया गया था. जिसके लोगों से ढेर सारा प्यार मिला. इस फिल्म को डायरेक्ट किया नितिन कक्कड़ ने. ये फिल्म 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2020 07:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).