कंगना रनौत ने टीम 'पंगा' के साथ कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में मचाया धमाल, देखें Photos
एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी आनेवाली फिल्म ‘पंगा’ के प्रमोशन में जोरो शोरों लगी हुई हैं. हाल ही में कंगना कपिल शर्मा के शो में पहुंची जहां पर पहली बार उनके साथ नजर आयी ऋचा चड्ढा और नीना गुप्ता.
एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों अपनी आनेवाली फिल्म ‘पंगा’ (Panga) के प्रमोशन में जोरो शोरों लगी हुई हैं. हाल ही में कंगना कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो में पहुंची जहां पर पहली बार उनके साथ नजर आयी ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) और नीना गुप्ता (Neena Gupta). वैसे अपनी व्यस्तताके चलते नीना गुप्ता और ऋचा चड्ढा फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर नहीं आ पाई थी लेकिन कपिल से ‘पंगा’ लेने के लिए ये दोनों कंगना के साथ नजर आए.
इन चार सशक्त महिलओं के साथ कपिल ने भी लाफ्टर का डोज देने में कोई कसर नहीं छोड़ी और सभी को खूब हंसाया. कपिल के शो में पहुचकर कंगना, ऋचा, नीना गुप्ता और अश्विनी अय्यर तिवारी ने खूब मस्ती की और काफी कई अनसुने किस्से भी सुनाए.
फिल्म ‘पंगा’ कहानी है एक औरत की, उसकी शादी और बच्चे के बाद जिंदगी में कुछ कर गुजरने की जिसका निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया हैं. इसे फॉक्स स्टार स्टूडियो ने प्रोड्यूस किया हैं.

फिल्म 'पंगा' 24 जनवरी 2020 को रिलीज होगी जहां मुख्य किरदार में हैं कंगना रनौत, जस्सी गिल , ऋचा चड्ढा और नीना गुप्ता.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2020 01:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

