बॉलीवुड

TMC सांसद नुसरत जहां ने करवाया बेहद ही ग्लैमरस Photoshoot, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

नुसरत ने अपने सोशल मीडिया पर कई खूबूसरत तस्वीरें शेयर की हैं. कभी वाईट तो कभी ब्लैक ड्रेस में नुसरत ने इन तस्वीरों में एक से बढ़कर एक पोज दिए हैं.

TMC सांसद नुसरत जहां ने करवाया बेहद ही ग्लैमरस Photoshoot, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
नुसरत जहां (Image Credit: Instagram)

Nusrat Jahan Photoshoot: TMC सांसद और बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां (Nusrat Jahan) की फैन फॉलोविंग बेहद तगड़ी हैं. उनकी एक झलक के लिए लोगों की अच्छी खासी भीड़ जमा हो जाती हैं. तो वहीं नुसरत जहां भी फैंस को निराश नहीं करती राजनीतिक मामलों पर खुलकर अपनी प्रतिकिया रखने वाली नुसरत सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. नुसरत आए दिन अपने अपनी नई-नई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. ऐसे में अब नुसरत ने एक बेहद ही दिलचस्प फोटोशूट करवाया है. जिसमें नुसरत ने एक से बढ़कर एक पोज दिए हैं. जो उनके फैंस के लिए बेशक किसी ट्रीट से कम नहीं है.

नुसरत ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ही समय पहले कई खूबूसरत तस्वीरें शेयर की हैं. कभी वाईट तो कभी ब्लैक ड्रेस में नुसरत ने इन तस्वीरों में एक से बढ़कर एक पोज दिए हैं. जिसमें उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही हैं. नुसरत ने फोटोशूट एक न्यूज पेपर के लिए करवाया. आप भी देखिए नुसरत की ये खास फोटोज.

वैसे आपको बता दे कि नुसरत पिछले कुछ समय खुलकर नागरिकता कानून के विरोध में आ गई हैं. वो अपनी पार्टी लीडर ममता बनर्जी के साथ मिलकर भी कई मौकों इस कानून का विरोध कर चुकी हैं. इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर भी नागरिकता कानून के खिलाफ जंग छेड़ रखी हैं. वो लगातार सभी से इस कानून का विरोध करने की अपील कर रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2020 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).