Nikhil Jain संग शादी में अनबन के बाद Nusrat Jahan ने किया ऐसा सोशल मीडिया पोस्ट, लोगों ने जमकर किया Troll
बंगाली फिल्मों की मशहूर अदाकारा और टीएमसी सांसद नुसरत जहां अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में आ गई हैं. उन्होंने निखिल जैन संग पानी शादी को अयोग्य बताते हुए कहा कि उसे केवल रिलेशनशिप या लिव इन रिलेशनशिप कहा जा सकता है.
बंगाली फिल्मों की मशहूर अदाकारा और टीएमसी सांसद नुसरत जहां (Nusrat Jahan) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में आ गई हैं. उन्होंने निखिल जैन (Nikhil Jain) संग पानी शादी को अयोग्य बताते हुए कहा कि उसे केवल रिलेशनशिप या लिव इन रिलेशनशिप कहा जा सकता है. एक्ट्रेस के इस बयान के बाद उनके फैंस और तमाम चाहनेवालों के बीच हलचल मच गई. उनके इस बयान को सुनकर लोग दंग रह गए. नुसरत और निखिल ने तुर्की में 2019 में शादी की थी जिसमें अब दरार पड़ती दिखाई दे रही है.
नुसरत ने साफतौर पर खुद को निखिल से अलग करते हुए कहा कि उनकी शादी कानूनन रूप से मान्य नहीं है और इसलिए मीडिया या किसी को भी उनके फैसले पर सवाल नहीं करना चाहिए. एक्ट्रेस ने आरोप लगाया था कि निखिल बिना उनकी इजाजत के उनके पैसों का इस्तेमाल कर रहे थे और गलत ढंग से उनके अकाउंट में छेड़छाड़ कर रहे थे.
View this post on Instagram
अब इस पूरे विवाद के बाद नुसरत ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, "मुझे ऐसी महिला के रूप में नहीं याद रखा जाएगा जिसने अपना मुंह बंद रखा...और मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता." एक्ट्रेस के इस पोस्ट को पढ़ने के बाद लोग इसपर कमेंट करते हुए उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.
एक यूजर ने लिखा, "यहां सब चलता है. अब मैं एक डेस्टिनेशन वेडिंग रखूंगी, एक बड़ी सी पार्टी दूंगी और फिर उसे लिव इन कह दूंगी." वहीं अन्य एक यूजर ने लिखा, "तुंम गलत हो इसलिए तुम्हें अपना मुंह बंद रखना चाहिए." इसी तरह से लोग उनके पोस्ट पर कमेंट करके उनके फैसले के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं.
View this post on Instagram
नुसरत ने अपनी शादी को लेकर बयान जारी करते हुए कहा था, "मैं विदेशी जमीन पर होने के चलते, टर्किश मैरिज रेगुलेशन के अनुसार, ये शादी अमान्य है. ये अंतर-विश्वास विवाह है और इसके लिए स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत भारत में मान्यता प्राप्त करनी होती है जोकि नहीं हुआ है. कानून के अनुसार, ये शादी नहीं बल्कि एक रिलेशनशिप या लिव इन रिलेशनशिप है. इसलिए तलाक का तो सवाल ही नहीं आता. हम काफी पहले ही लाग हो गए थे लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ को निजी रखने के लिए मैंने चुप्पी साध रखी थी."
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2021 12:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

