Rasika Duggal Birthday Special: रसिका दुग्गल ने इन 5 फिल्मों में अपनी अदाकारी से जीता दर्शकों का दिल
अभिनेत्री रसिका दुग्गल आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं. उन्होंने एक दशक पहले मनोरंजन की दुनिया में कदम रखा था. अपनी दमदार अभिनय द्वारा उन्होंने अपनी प्रतिभा को इस इंडस्ट्री में साबित किया. आइए रसिका के जन्मदिन के अवसर पर हम आपको उनकी पांच शानदार प्रदर्शन के बारे में बताते हैं.
अभिनेत्री रसिका दुग्गल (Rasika Duggal) आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं. उन्होंने एक दशक पहले मनोरंजन की दुनिया में कदम रखा था. अपनी दमदार अभिनय द्वारा उन्होंने अपनी प्रतिभा को इस इंडस्ट्री में साबित किया. आइए रसिका के जन्मदिन के अवसर पर हम आपको उनकी पांच शानदार प्रदर्शन के बारे में बताते हैं.
'किस्सा' (Qissa)- यह रसिका दुग्गल की ब्रेक आउट फिल्म मानी जाती है. इस फिल्म को उनके बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है. इस फिल्म में रसिका भारत की आज़ादी के बाद की एक पंजाबी लड़की के किरदार में नjर आईं थी. अपने भोलेपन को उन्होंने अपने किरदार जरिए दर्शाया था.
मंटो (Manto)- यह फिल्म लेखक सादत हसन मंटो के जीवन पर आधारित थी और रसिका उनकी वाइफ सफिया का किरदार में नjर आयी थी .अपनी बेहतरीन अदाकारी से रसिका ने लोगों का दिल जीत लिया.
मिर्ज़ापुर (Mirzapur)- अपनी पिछले मीठे किरदार से आगे निकल रसिका मिर्ज़ापुर में चालक, कामुक बीना त्रिपाठी के किरदार में नjर आयी. अपने जबरदस्त परफॉर्मेंस से एक बार फिर रसिका ने लोगों के दिलों को जीत लिया और अब वें एक बार फिर मिर्ज़ापुर सीjन 2 के जरिए लोगों को आश्चर्यचकित करने के लिए तैयार हैं.
हामिद (Hamid) - फिल्म हामिद में रसिका का अभिनय लोगों के दिलो को छू गया. इस फिल्म में रसिका एक युवा मदर के किरदार में नजर आईं थीं जो कश्मीर के तनावपूर्ण माहौल में अपने जवान पति के खो जाने के बाद अपने बच्चे को अकेले पालती हैं. उनकी इस उल्लेखनीय परफॉर्मेंस ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया.
दिल्ली क्राइम (Delhi Crime)- पिछले साल दिल्ली क्राइम में रसिका एक युवा पुलिस अफसर नीती सिंह के किरदार में नजर आईं थीं जो 2012 के विवादास्पद निर्भया बलात्कार केस की स्टोरी लाइन पर आधारित था.
यह बर्थडे गर्ल रसिका दुग्गल द्वारा दिए गए कुछ बेहतरीन परफॉर्मेंस हैं. इसके अलावा रसिका दुग्गल लूट केस, मिर्ज़ापुर 2, दिल्ली क्राइम 2 और मीरा नायर की 'ए सूटेबल बॉय' में भी नजर आएंगी. एक बार फिर रसिका अपने पावरफुल परफॉर्मेंस से लोगों को आश्चर्यचकित करने के लिए तैयार हैं
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2020 03:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

