देश

प्रियंका गांधी वाड्रा की सुरक्षा में बड़ी चूक आयी सामने, बिना सुरक्षा जांच के घर में घुसी अनजान कार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक की खबर सामने आ रही है. जिसके बाद से ही राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर खलबली मच गई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक कार प्रियंका गांधी वाड्रा के घर के कंपाउंड में अचानक दाखिल होने की बात कही जा रही है. रिपोर्ट के अनुसार इस कार में कुल पांच लोग सवार थे और इन लोगों ने प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ फोटो लेने की कोशिश भी की है.

प्रियंका गांधी वाड्रा की सुरक्षा में बड़ी चूक आयी सामने, बिना सुरक्षा जांच के घर में घुसी अनजान कार
प्रियंका गांधी वाड्रा (Photo Credits-ANI Twitter)

नई दिल्ली. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की सुरक्षा में बड़ी चूक की खबर सामने आ रही है. जिसके बाद से ही राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर खलबली मच गई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक कार प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) के घर के कंपाउंड में अचानक दाखिल होने की बात कही जा रही है. रिपोर्ट के अनुसार इस कार में कुल पांच लोग सवार थे और इन लोगों ने प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ फोटो लेने की कोशिश भी की है. वही दूसरी तरफ  इस मामले पर दिल्ली पुलिस (Delhi Police) का कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी नही मिली है.

एनडीटीवी के अनुसार प्रियंका गांधी ने उनसे पुष्टि की है कि यह मामला 25 नवंबर का है. इसके साथ ही प्रियंका गांधी के ऑफिस ने यह पूरा मामला सीआरपीएफ के सामने उठाया है. सुरक्षा में चूक की यह खबर ऐसे समय में सामने आयी है जब कुछ ही दिन पहले केंद्र सरकार ने गांधी परिवार के सदस्यों से एसपीजी सुरक्षा वापस ले ली है. यह भी पढ़े-गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाए जानें के बाद प्रियंका गांधी ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- यह राजनीति का हिस्सा

प्रियंका गांधी वाड्रा की सुरक्षा में बड़ी चूक आयी सामने

गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से एसपीजी सुरक्षा वापस लेने के बाद उन्हें जेट प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है. इस मामले को लेकर सड़क से लोकसभा तक कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया हुआ है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2019 05:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).