कर्नाटक: बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेस कॉरपोरेटर आर वसंत कुमार की 2 दिन बाद हुई 'घर वापसी', लगाया ये आरोप
कर्नाटक उपचुनाव 2019 के लिए गुरुवार को 15 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग हो रही है. इस बीच, कांग्रेस नेताओं ने बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. दरअसल, कांग्रेस कॉरपोरेटर आर वसंत कुमार बीजेपी में शामिल हो गए थे. लेकिन दो दिनों बाद 'घर वापसी' करते हुए उन्होंने वापस कांग्रेस का दामन थाम लिया है.