पीएम नरेंद्र मोदी ने ASSOCHAM के कार्यक्रम में कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- 2014 में डूब चुकी थी अर्थव्यवस्था, हमने संभाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (ASSOCHAM) के के 100 साल पूरे होने पर बैठक को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि जब 2014 से पहले के वर्षों में अर्थव्यवस्था तबाह हो रही थी, उस समय अर्थव्यवस्था को संभालने वाले लोग किस तरह तमाशा देख रहे थे, ये देश को कभी नहीं भूलना चाहिए. तब अखबारों में किस तरह की बात होती थी, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की साख कैसी थी, इसे आप भली-भांति जानते हैं. हमारी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की वजह से अब 13 बैंक मुनाफे में वापस आ चुके हैं. 6 बैंक PCA से भी बाहर निकल चुके हैं.