देश

CAA Protest: जामा मस्जिद पर बड़ी संख्या में जुटे प्रदर्शनकारी, कई मेट्रो स्टेशन बंद

नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन और शुक्रवार की नमाज के बाद जामा मस्जिद ( Jama Masjid) के बाहर हजारों की संख्या में लोग इकठ्ठा हुए. जहां पर उन्होंने अपना विरोध प्रदर्शन किया. बढ़ती भीड़ पर दिल्ली पुलिस की नजर है. पुलिस प्रवक्ता एमएस रंधावा और कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. वहीं जामा मस्जिद में मौजूद लोगों को शांति से जाने के लिए कहा जा रहा है. पुलिस पूरे इलाके पर पैनी नजर बनाए हुए है. ड्रोन की सहायता ली जा रही है. बढ़ती भीड़ के कारण तीन मेट्रो स्टेशनों को एहतियातन बंद कर दिया गया है. जिन स्टेशनों को बंद किया गया है उनके नाम चावड़ी बाजार, लाल किला और जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन है. दिल्ली में कई स्थानों पर दिन के समय प्रदर्शन चल रहे हैं. इस दौरान जामा मस्जिद पर प्रदर्शन कर रहे भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई थी.

CAA Protest: जामा मस्जिद पर बड़ी संख्या में जुटे प्रदर्शनकारी, कई मेट्रो स्टेशन बंद
जामा मस्जिद के बाहर इकठ्ठा हुई भीड़ ( फोटो क्रेडिट- ANI )

नई दिल्ली:- नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन और शुक्रवार की नमाज के बाद जामा मस्जिद ( Jama Masjid) के बाहर हजारों की संख्या में लोग इकठ्ठा हुए. जहां पर उन्होंने अपना विरोध प्रदर्शन किया. बढ़ती भीड़ पर दिल्ली पुलिस की नजर है. पुलिस प्रवक्ता एमएस रंधावा और कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. वहीं जामा मस्जिद में मौजूद लोगों को शांति से जाने के लिए कहा जा रहा है. पुलिस पूरे इलाके पर पैनी नजर बनाए हुए है. ड्रोन की सहायता ली जा रही है. बढ़ती भीड़ के कारण तीन मेट्रो स्टेशनों को एहतियातन बंद कर दिया गया है. जिन स्टेशनों को बंद किया गया है उनके नाम चावड़ी बाजार, लाल किला और जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन है. दिल्ली में कई स्थानों पर दिन के समय प्रदर्शन चल रहे हैं. इस दौरान जामा मस्जिद पर प्रदर्शन कर रहे भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई थी.

बता दें कि भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर को आज जामा मस्जिद से जंतर मंतर तक एक विरोध मार्च के लिए अनुमति नहीं दी गई. जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी मस्जिद में हैं. हाथों में तिरंगा और बैनर पकड़े प्रदर्शनकारियों ने संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ नारेबाजी की. बैनरों पर संविधान बचाओ जैसे नारे लिखे थे. लोग जामा मस्जिद के गेट नंबर एक पर जमा हुए और इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए तथा सारे जहां से अच्छा गीत गाया. यह भी पढ़ें:- CAA Protest: संभल में हुई हिंसा के बाद समाजवादी पार्टी के सांसद समेत 17 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज.

इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह के निवास के पास प्रदर्शन करने पर दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है. वहीं रानी दिल्ली में यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में बड़ी दिक्कत हुई. जामा मस्जिद और लाल किले की ओर जाने वाली सड़कों पर भयंकर जाम नजर आया. सैकड़ों प्रदर्शनकारी नए नागरिकता कानून के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे. वहीं नेताजी सुभाष मार्ग वाहनों के आवागमन के लिए बंद था.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2019 03:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).