परीक्षा पे चर्चा 2020: पीएम मोदी 20 जनवरी को छात्रों को देंगे परीक्षा में सफल होने का मंत्र
स्कूल के छात्रों के साथ प्रधानमंत्री के सहभागिता कार्यक्रम का तीसरा संस्करण "परीक्षा पे चर्चा 2020" 16 जनवरी, 2020 को तालकटोरा स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित करने का प्रस्ताव था. हालांकि, पोंगल / मकर सक्रांति के कारण स्कूल की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए इसे 20 जनवरी, 2020 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है.