बॉलीवुड

दीपिका पादुकोण के साथ टाइम स्पेंड करने को बेताब रणवीर सिंह ने किराए पर लिया फ्लैट, चुका रहे हैं लाखों रुपये का किराया

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी शादी के बाद से ही काफी व्यस्त चल रहे हैं. ऐसे में अब खबर आ रही है कि उनके करीब रहने के लिए रणवीर ने मुंबई के दादर स्थित बोमोंडे टावर्स जिसमें दीपिका का फ्लैट है उसी अपार्टमेंट में एक फ्लैट किराए पर लिया हुआ है. इसके लिए वो लाखों रूपए का किराया चुका रहे हैं.

दीपिका पादुकोण के साथ टाइम स्पेंड करने को बेताब रणवीर सिंह ने किराए पर लिया फ्लैट, चुका रहे हैं लाखों रुपये का किराया
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Photo Credits: Instagram)

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह अपनी शादी (Ranveer Singh) के बाद से ही अपने वर्क कमिटमेंट्स को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं. ऐसे में ये एक दूसरे के साथ बेहद कम समय बिता पा रहे हैं. लेकिन अब रणवीर ने इस बात का हल भी खोज लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई के दादर इलाके स्थित प्रभादेवी (Prabhadevi) के जिस बोमोंडे टावर्स में दीपिका का 4 बीएचके (4 BHK) फ्लैट है, उसी बिल्डिंग में रणवीर ने भी एक फ्लैट किराए पर लिया है.

आज तक की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर ने ऐसा इसलिए किया ताकि वो दीपिका के करीब रह सकें और उनके साथ वक्त बिता सकें. रिपोर्ट के अनुसार, इस फ्लैट को रणवीर ने 3 साल के लिए किराए पर लिया हुआ है और इसके लिए वो प्रति माह 7.97 रूपए अदा कर रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

साल 2010 में दीपिका ने इस बिल्डिंग के 26वें माले पर आलीशान फ्लैट खरीदा था. उस समय उन्होंने इसके लिए 16 करोड़ रूपए चुकाए थे.

ये भी पढ़ें: ऐसा डांस देखकर दीपिका पादुकोण के भी बहने लगे आंसू, डांस+ के सेट से Viral हुआ Video

बात करें फिल्मों की तो दीपिका इन दिनों अपनी आनेवाली फिल्म 'छपाक' (Chhapaak) के प्रचार में जुटी हुई हैं. वहीं रणवीर जल्द ही इनके साथ फिल्म '83' में नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2020 09:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).