Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल
जिम्बाब्वे बनाम वेस्ट इंडीज (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Zimbabwe National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 44वां मुकाबला कल यानी 23 फरवरी को जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium, Mumbai) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. सुपर-8 के ग्रुप-1 का यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम होने वाला है. वेस्टइंडीज ने ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने सभी मुकाबले जीते और अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया. वहीं जिम्बाब्वे ने भी दमदार खेल दिखाते हुए सुपर-8 में जगह बनाई. वेस्टइंडीज ने अपने ग्रुप चरण के सभी चारों मैचों में जीत दर्ज की है. जिम्बाब्वे ने भी ग्रुप चरण के तीन मैच जीते थे और एक मैच बारिश से रद्द हो गया था. वेस्टइंडीज की कमान शाई होप (Shai Hope) के हाथों में है, जबकि जिम्बाब्वे की कप्तानी सिकंदर रजा (Sikandar Raza) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

वेस्टइंडीज की टीम ने अपने ग्रुप चरण में इंग्लैंड, नेपाल और इटली जैसी टीमों को हराकर अजेय रहते हुए सुपर-8 में प्रवेश किया. कैरेबियाई टीम का प्रदर्शन बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग में संतुलित रहा है. दूसरी ओर जिम्बाब्वे ने भी ग्रुप स्टेज में बेहतरीन खेल दिखाया और बड़े मुकाबलों में कड़ी टक्कर दी. सिकंदर रजा की अगुवाई में टीम ने सामूहिक प्रदर्शन के दम पर अगले दौर में जगह बनाई है. सुपर-8 में जीत दोनों टीमों के लिए सेमीफाइनल की राह आसान कर सकती है.

वेस्टइंडीज ने अब तक एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है. ऐसे में वह अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं करना चाहेगी. टीम सुपर-8 में भी ग्रुप चरण के प्रदर्शन को बरकरार रखने का प्रयास करेगी. ब्रैंडन किंग और शाई होप की सलामी जोड़ी से टीम को बेहतर शुरुआत की उम्मीद रहेगी. वहीं, जिम्बाब्वे की टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव करने को नहीं देखेगी. टीम के सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. ऐसे में उनसे एक और बड़ी पारी की उम्मीद होगी.

वेस्टइंडीज की तरफ से शिमरोन हेटमायर पिछले 10 मैचों में 174.76 की स्ट्राइक रेट से 367 रन बनाने में सफल रहे हैं. ब्रैंडन किंग नौ मैचों में 239 रन अपने नाम कर चुके हैं. जिम्बाब्वे से ब्रायन बेनेट ने पिछले 10 मुकाबलों में 130.03 की स्ट्राइक रेट से 403 रन बनाए हैं. सिकंदर रजा के बल्ले से 10 मैचों में 305 रन निकले हैं. गुडाकेश मोती ने पिछले आठ मैचों में नौ विकेट चटकाए हैं. ब्लेसिंग मुजरबानी चार मैचों में नौ विकेट झटकने में सफल रहे हैं.

जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (ZIM vs WI T20I Head To Head Record)

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच अब तक चार मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी रहा है. वेस्टइंडीज की टीम को तीन मैचों में जीत मिली है. वहीं जिम्बाब्वे ने एक मुकाबला अपने नाम किया है. जिम्बाब्वे की एकमात्र जीत 16 साल पहले आई थी, जब उन्होंने 105 रनों का सफल बचाव किया था. टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच खेला गया एकमात्र मुकाबला वेस्टइंडीज ने जीता था. जिम्बाब्वे ने कैरेबियन टीम के खिलाफ एकमात्र जीत 2010 में दर्ज की थी. ऐसे में वह इस मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन कर 16 साल बाद दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी.

मुंबई का मौसम (Mumbai Weather Update)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 44वां मुकाबला कल यानी 23 फरवरी को जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. एक्यूवेदर के अनुसार, 23 फरवरी को मुंबई में मौसम बिल्कुल साफ रहेगा. मुंबई में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान है. मैच के दौरान बारिश होने की संभावना नहीं है. ऐसे में दर्शक पूरे मैच का आनंद ले सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (ZIM vs WI 44th Match Playing Prediction)

जिम्बाब्वे: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रेम क्रेमर, ब्रैड इवांस, क्लाइव मदांडे, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मरुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, तशिंगा मुसेकिवा.

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, रोवमन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड.

नोट: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.