India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 43वां मुकाबला आज यानी 22 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने टीम इंडिया को 76 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सुपर 8 का आगाज जीत के साथ किया हैं. वहीं, टीम इंडिया को पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा हैं. टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में है. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई एडेन मार्कराम (Aiden Markram) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 20 रन के स्कोर पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस और डेविड मिलर ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 117 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 187 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से डेविड मिलर ने सबसे ज्यादा 63 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान डेविड मिलर ने महज 35 गेंदों पर सात चौके और तीन छक्के लगाए. डेविड मिलर के अलावा डेवाल्ड ब्रेविस ने 45 रन बनाए.

दूसरी तरफ, टीम इंडिया को घातक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. टीम इंडिया की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. जसप्रीत बुमराह के अलावा अर्शदीप सिंह ने दो विकेट चटकाए. टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 188 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया का आगाज बेहद निराशाजनक रहा और विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ईशान किशन पहले ही ओवर में बिना खाता खोले एडेन मार्कराम का शिकार हो गए. टीम इंडिया 18.5 ओवर में महज 111 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 42 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान शिवम दुबे ने 37 गेंदों पर एक चौका और तीन छक्के लगाए. शिवम दुबे के अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने 18-18 रन बटोरे.

वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम को एडेन मार्कराम ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. दक्षिण अफ्रीका की ओर से मार्को जेन्सन ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. मार्को जेन्सन के अलावा केशव महाराज ने तीन विकेट चटकाए. टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 48वां मुकाबला गुरूवार यानी 26 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ज़िम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदम्बरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी: 187/7, 20 ओवर (एडेन मार्कराम 4 रन, क्विंटन डी कॉक 6 रन, रयान रिकेल्टन 7 रन, डेवाल्ड ब्रेविस 45 रन, डेविड मिलर 63 रन, ट्रिस्टन स्टब्स नाबाद 44 रन, मार्को जेन्सन 2 रन, कॉर्बिन बॉश 5 रन और कैगिसो रबाडा नाबाद 0 रन.)

टीम इंडिया की गेंदबाजी: (जसप्रीत बुमराह 3 विकेट, अर्शदीप सिंह 2 विकेट, शिवम दुबे 1 विकेट और वरुण चक्रवर्ती 1 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

टीम इंडिया की बल्लेबाजी: 111/10, 18.5 ओवर (अभिषेक शर्मा 15 रन, ईशान किशन 0 रन, तिलक वर्मा 1 रन, सूर्यकुमार यादव 18 रन, हार्दिक पांड्या 18 रन, शिवम दुबे 42 रन, रिंकू सिंह 0 रन, वाशिंगटन सुंदर 11 रन, अर्शदीप सिंह 1 रन, वरुण चक्रवर्ती नाबाद 0 रन और जसप्रीत बुमराह 0 रन.)

दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी: (एडेन मार्कराम 1 विकेट, मार्को जेन्सन 4 विकेट, केशव महाराज 3 विकेट और कॉर्बिन बॉश 2 विकेट).

नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.