Coronavirus: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन बोले-कोरोनावायरस की चुनौती से निपटने के लिए हम पूरी तरह तैयार
कोरोनावायरस का पूरी दुनिया में कहर बरकरार है. पूरी दुनिया से इसके मामले सामने आ रहे हैं. इसके साथ ही इस वायरस से मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है. रिपोर्ट के अनुसार चीन में अब तक 106 लोगों की मौत की खबर सामने आयी है, जबकि 1300 नए केस सामने आए हैं. वही कोरोनावायरस के संदिग्ध भारत से भी सामने आ रहे हैं.