बॉलीवुड

फिल्मफेयर अवॉर्ड में उर्वशी रौतेला अपनी ड्रेस को लेकर हुई ट्रोल, 3 लोग गाउन संभालते आए नजर

फिल्मफेयर अवॉर्ड समारोह में रणवीर सिंह, विक्की कौशल, करण जौहर, अक्षय कुमार, वरुण धवन, तापसी पन्नू, अनन्या पांडे जैसे कई सितारें रेड कारपेट पर अपना जलवा दिखाते नजर आए थे.

फिल्मफेयर अवॉर्ड में उर्वशी रौतेला अपनी ड्रेस को लेकर हुई ट्रोल, 3 लोग गाउन संभालते आए नजर
उर्वशी रौतेला (Image Credit: Instagram)

इस बार फिल्मफेयर अवॉर्ड (65th Filmfare Awards 2020) का आयोजन असम राज्य (Assam) में किया गया. गुवाहाटी के इंदिरा गांधी ऐथलेटिक्स स्टेडियम में हुए अवॉर्ड फंक्शन में बॉलीवुड सितारों का जमकर जमवाड़ा लगा. रणवीर सिंह, विक्की कौशल, करण जौहर, अक्षय कुमार, वरुण धवन, तापसी पन्नू, अनन्या पांडे जैसे कई सितारें अवॉर्ड फंक्शन के रेड कारपेट पर अपना जलवा दिखाते नजर आए थे. ऐसे में बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी इस अवॉर्ड समारोह में अपना जलवा दिखाती दिखाई दी. इस दौरान उर्वशी ने रेड कलर का गाउन पहना. अपने इसी गाउन के चलते उर्वशी चर्चा में आ गई. दरअसल उर्वशी का ये गाउन काफी हैवी था. जिसके चलते उर्वशी के साथ और भी 3 लोग उसे संभालते हुए दिखाई दे.

उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो फर्स्ट पंक्ति में बैठी है. जहां तीन लोग मिलकर उनके गाउन को सही करते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान उर्वशी ने अकेले की चार लोगों की जगह घेर रखी थी.

इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी हैरान रह गए. जिसके बाद वो उर्वशी को ट्रोल करते दिखाई दिए. कोई उर्वशी के गाउन को ब्लैंकेट बताता दिखाई दिया तो कोई पूछ रहा है कि कंबल लेकर क्यों आ गई?

उर्वशी रौतेला फिल्मफेयर समारोह में (Image Credit: Instagram)

उर्वशी रौतेला का जलवा आखिरी बार फिल्म पागलपंती में दिखाई दिया था. हालांकि ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2020 06:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).