टीवी

बिग बॉस के बाद अब कैसा है रश्मि देसाई और अरहान खान का रिश्ता? एक्ट्रेस ने बताई ये बात

बिग बॉस के बाद अब कैसा है रश्मि देसाई और अरहान खान का रिश्ता? एक्ट्रेस ने बताई ये बात
अरहान खान और रश्मि देसाई (Photo Credits: Instagram)

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के घर में रश्मि देसाई (Rashmi Desai) और अरहान खान (Arhaan Khan) के बीच का रिश्ता भी काफी सुर्खियों में रहा. अरहान खान ने घर के अंदर रश्मि के सबसे खास दोस्त बनकर एंट्री की थी. लेकिन शो खत्म होने तक दोनों का रिश्ता काफी बदल गया. शो के अंदर ही रश्मि को अरहान की शादी और बच्चे की बात ने हिला कर रख दिया. जिसके बाद हिमांशी के जरिए भेजे गए संदेश से रश्मि और भी ज्यादा अपसेट हो गई थी जिसके बाद उन्होंने सबके सामने अरहान के साथ भविष्य में कोई संबंध ना रखने का ऐलान कर दिया. ऐसे में अब जब रश्मि शो से बाहर आ चुकी है तो हर किसी के दिमाग में यही सवाल है कि क्या अरहान ने रश्मि से मुलाकात की?

स्पॉटबॉय से खास बात करते हुए रश्मि देसाई ने इस बात से पर्दा उठाया है. रश्मि ने एक बार फिर साफ किया कि वो अरहान के साथ कोई संबंध नहीं रखने वाली. हालांकि दोनों ने एक दूसरे से कोई संपर्क नहीं किया है. रश्मि के मुताबिक वो अरहान का रिस्पांस देखना चाहती थी. क्योंकि जब वो घर के अंदर थी वो काफी कंसर्न दिखा रहे थे. मैसेज भेजने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन अब जब वो बाहर आ चुकी है तो अरहान की तरफ से कोई कंसर्न नहीं देखने को मिला है जो हैरानगी भरा है.

इसका मतलब साफ है कि अरहान खान को घर में रश्मि की तरफ से कही गई बातें पसंद नहीं आई है. इसलिए उन्होंने भी रश्मि से कोई सम्पर्क नहीं किया है. हालांकि रश्मि ये भी कहना है कि वो जहां भी रहे खुश रहें.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2020 10:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).