बॉलीवुड

America's Got Talent के फाइनल में ‘वी अनबीटेबल’ ने मारी बाजी, मुंबई के डांस ग्रुप ने देश का नाम किया रोशन

पिछले साल America's Got Talent के फाइनल में हार का मुंह देखने वाले ‘वी अनबीटेबल’ ने इस बार बाजी मार ली है.

America's Got Talent के फाइनल में ‘वी अनबीटेबल’ ने मारी बाजी, मुंबई के डांस ग्रुप ने देश का नाम किया रोशन
डांस ग्रुप वी अनबीटेबल ने मारी बाजी (Image Credit: YouTube)

कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों. ये मुहावरा मुंबई के एक डांस ग्रुप ‘वी अनबीटेबल’ पर बिलकुल सटीक बैठ रहा है. क्योंकि पिछले साल America's Got Talent के फाइनल में हार का मुंह देखने वाला ये डांस ग्रुप. इस साल उसे जीतने में कामयाब हो गया है. ‘वी अनबीटेबल’ ने अमेरिका गॉट टैलेंट शो: द चैंपियन सीजन 2 जीत लिया है. जी हां, रणवीर सिंह से लेकर अक्षय कुमार तक कई बॉलीवुड सितारों ने फाइनल से पहले इस डांस ग्रुप को बेस्ट विशेष दी थी. ऐसे में अब इन्होने वो कारनामा कर दिखाया है जिसे ये पिछले साल नहीं कर सके थे. इन्होने फाइनल में रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' से 'तातड़ तातड़' गाने पर परफॉर्म किया था.

इनकी जीत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है. फाइनल में जैसे ही होस्ट ने वी अनबीटेबल का नाम लिया वहां मौजूद जेजेस के साथ हर कोई खड़ा हो गया और इनके सम्मान में तालियां बजाने लगा. आप भी देखिए वीडियो.

आपको बता दे कि इससे पहले अभिनेता रणवीर सिंह ने एक वीडियो के जरिए इनका उत्साहवर्धन किया है, जिसमें वह यह कहते नजर आ रहे हैं, "मैं इस बात से बेहद खुश हूं कि वी अनबीटेबल ने 'अमेरिका गॉट टैलेंट' के फिनाले में अपनी जगह बना ली है. यह बेमिसाल है. मैं इस डांस ग्रुप को अपनी शुभकामनाएं देना चाहता हूं. मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि वैश्विक मंच पर आपने जो भी हासिल किया है वह अभूतपूर्व है. वैश्विक मंच पर आपने जिस शानदार अंदाज में परफॉर्म किया है, उससे आपने पूरे देश के दिल को जीत लिया है."

उन्होंने आगे कहा, "हमें आप पर बहुत गर्व है. हम आपको आपकी ईमानदारी, समर्पण और निष्ठा की भावना की वजह से प्यार करते हैं. फाइनल तक इसे जारी रखें. अपनी पूरी जान लगाकर दिल से प्रस्तुति दें और ट्रॉफी घर लेकर आए." 'वी अनबीटेबल' 'अमेरिका गॉट टैलेंट' के 14वें सीजन के भी फाइनलिस्ट रह चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2020 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).