टीवी

बिग बॉस 13 के बाद सिद्धार्थ शुक्ला से फिर मिली शहनाज गिल, देखते ही इमोशनल होकर लगाया गले (Video)

मुझसे शादी करोगे के सेट पर पहुंचे सिद्धार्थ शुक्ला को देख इमोशनल हुई शहनाज गिल, गले लगाकर हुई इमोशनल.

बिग बॉस 13 के बाद सिद्धार्थ शुक्ला से फिर मिली शहनाज गिल, देखते ही इमोशनल होकर लगाया गले (Video)
मुझसे शादी करोगे (Image Credit: Instagram)

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के बीच की खट्टी मीठी नोक झोक से भला कौन नहीं वाकिफ है. घर के अंदर का दोनों का बांड सभी की समझ से कई बार परे चल जाता था. ये कब साथ हो जाए और कब खिलाफ कोई नहीं जानता था. लेकिन अब शो खत्म हो चुका है और सभी कंटेस्टेंटस अपने अपने रास्ते आगे बढ़ चुके हैं. लेकिन अब एक बार फिर सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की मुलाकात हुई है जहां सिद्धार्थ को देखते ही शहनाज इमोशनल हो जाती है और उन्हें गले लगा लेती हैं. दरअसल ये पूरा नजारा देखने को मिला शहनाज गिल के नए शो मुझसे शादी करोगे के सेट पर.

कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें शहनाज के आंखों पर पट्टी बांधकर अपने लिए एक लड़का चुनने को कहा जाता है. इस लाइन में सिद्धार्थ शुक्ला भी खड़े हुए नजर आ आते हैं. ऐसे में शहनाज जब सिद्धार्थ के पास पहुंचती है उन्हें अपने दोस्त के होने का अहसास होता है. ऐसे में जब शहनाज के आंखों से पट्टी हटाई जाती है तो वो सिद्धार्थ को देखकर इमोशनल हो जाती हैं और फिर गले लग जाती हैं. जिसपर सिद्धार्थ भी उन्हें गले लगा लेते हैं. जिसके बाद सिद्धार्थ शहनाज की तारीफ करते दिखाई देते हैं. आप भी देखिए वीडियो.

वैसे आपको बता दे कि बिग बॉस के बाद शहनाज गिल और पारस छाबड़ा अपने लिए दूल्हा और दुल्हन ढूंढ रहे हैं. ऐसे में पारस छाबड़ा को जसलीन मथारू भी इम्प्रेस करती दिखाई दी हैं.  ऐसे में देखना होगा कि दोनों मिलकर कौन सा धमाल मचाते हैं?

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2020 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).