टीवी

बिग बॉस 13 का विनर बनते ही क्या सिद्धार्थ शुक्ला को मिल गया है सलमान खान की फिल्म राधे में काम करने का मौका?

सिद्धार्थ शुक्ला ने टीवी शोज का हिस्सा बनने के साथ ही उन्होंने बॉलीवुड में वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां से डेब्यू किया था.

बिग बॉस 13 का विनर बनते ही क्या सिद्धार्थ शुक्ला को मिल गया है सलमान खान की फिल्म राधे में काम करने का मौका?
सलमान खान और सिद्धार्थ शुक्ला (Image Credit: Instagram)

बिग बॉस (Bigg Boss 13) का धमाकेदार सीजन 13 अब खत्म हो चुका है. घर के एंग्री यंग मैन सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) ने असीम रियाज (Asim Riaz) को पछाड़ते हुए इस बार का खिताब अपने नाम कर लिया है. घर से बाहर आते ही खबरों का बाजार भी गर्म होना शुरू हो गया है. ऐसे में अब एक खबर तेजी से फ़ैल रही है कि बिग बॉस का विनर बनने के साथ ही सिद्धार्थ शुक्ला के हाथ एक और बड़ा मौका लगा है. उन्हें सलमान खान की फिल्म राधे में काम करने का ऑफर मिला है. हालांकि अब ये खबर झूठी साबित हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान जल्द ही गोवा में चल रही फिल्म राधे की शूटिंग खत्म करने जा रहे हैं. ऐसे में सिद्धार्थ फिल्म का हिस्सा नहीं होने वाले हैं.

सलमान खान की फिल्म राधे एक एंटरटेनमेंट से भरी एक्शन फिल्म होने जा रही है. फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. जहां इसकी टक्कर अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म लक्ष्मी बम से होने जा रही है. जाहिर है इस बार ईद पर दर्शकों का एंटरटेनमेंट का बड़ा धमाका देखने को मिल सकता है.

बात अगर सिद्धार्थ शुक्ला की करे तो कई टीवी शोज का हिस्सा बनने के साथ ही उन्होंने बॉलीवुड में वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां से डेब्यू किया था. ऐसे में फैंस सिद्धार्थ शुक्ला को बड़े परदे पर देखने के लिए बेकरार हैं. हालांकि बिग बॉस के बाद सिद्धार्थ किस नए प्रोजेक्ट में नजर आएंगे ये साफ नहीं हो पाया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2020 03:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).