Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी
जिम्बाब्वे बनाम वेस्ट इंडीज (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Zimbabwe National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 44वां मुकाबला कल यानी 23 फरवरी को जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. सुपर-8 के ग्रुप-1 का यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम होने वाला है. वेस्टइंडीज ने ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने सभी मुकाबले जीते और अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया. वहीं जिम्बाब्वे ने भी दमदार खेल दिखाते हुए सुपर-8 में जगह बनाई. वेस्टइंडीज की कमान शाई होप (Shai Hope) के हाथों में है, जबकि जिम्बाब्वे की कप्तानी सिकंदर रजा (Sikandar Raza) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

वेस्टइंडीज की टीम ने अपने ग्रुप चरण में इंग्लैंड, नेपाल और इटली जैसी टीमों को हराकर अजेय रहते हुए सुपर-8 में प्रवेश किया. कैरेबियाई टीम का प्रदर्शन बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग में संतुलित रहा है. दूसरी ओर जिम्बाब्वे ने भी ग्रुप स्टेज में बेहतरीन खेल दिखाया और बड़े मुकाबलों में कड़ी टक्कर दी. सिकंदर रजा की अगुवाई में टीम ने सामूहिक प्रदर्शन के दम पर अगले दौर में जगह बनाई है. सुपर-8 में जीत दोनों टीमों के लिए सेमीफाइनल की राह आसान कर सकती है.

जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (ZIM vs WI T20I Head To Head Record)

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच अब तक चार मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी रहा है. वेस्टइंडीज की टीम को तीन मैचों में जीत मिली है. वहीं जिम्बाब्वे ने एक मुकाबला अपने नाम किया है. जिम्बाब्वे की एकमात्र जीत 16 साल पहले आई थी, जब उन्होंने 105 रनों का सफल बचाव किया था. टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच खेला गया एकमात्र मुकाबला वेस्टइंडीज ने जीता था. जिम्बाब्वे ने कैरेबियन टीम के खिलाफ एकमात्र जीत 2010 में दर्ज की थी. ऐसे में वह इस मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन कर 16 साल बाद दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी.

ZIM vs WI 44th Match 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

मैच: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज

स्टेडियम: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

मैच की तारीख: 23 फरवरी 2026 (07:00 PM)

लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): JioHotstar, Star Sports Network पर उपलब्ध होगी.

जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच 44वां मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (ZIM vs WI T20 World Cup 44th Match Date And Venue)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 44वां मुकाबला कल यानी 23 फरवरी को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा. इस मुकाबले का टॉस शाम 6:30 बजे होगा.

भारत में जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेले जानें वाले 44वें मुकाबले का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (ZIM vs WI T20 World Cup 44th Match Live TV Channel Telecast In India)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 44वें मुकाबले में जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज की भिड़ंत आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख पाएंगे.

जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच 44वें मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch ZIM vs WI T20 World Cup 44th Match Live Streaming In India)

जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच इस अहम मुकाबले की online लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप (JioHotstar App) और वेबसाइट पर देख सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (ZIM vs WI 44th Match Playing Prediction)

जिम्बाब्वे: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रेम क्रेमर, ब्रैड इवांस, क्लाइव मदांडे, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मरुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, तशिंगा मुसेकिवा.

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, रोवमन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड.

नोट: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.