पाकिस्तान के क्वेटा में विस्फोट, दो लोगों की मौत; कई घायल
पाकिस्तान के दक्षिणी-पश्चिमी शहर क्वेटा में मंगलवार को हुए विस्फोट में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि अनेक अन्य घायल हो गए. एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के अनुसार, लियाकत बाजार के पास सुरक्षा बलों के वाहन के समीप यह विस्फोट हुआ. विस्फोट में किस विस्फोटक का इस्तेमाल हुआ था या उसे कैसे किया गया यह स्पष्ट नहीं है. पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरु कर दी है.