क्रिकेट

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Live Toss And Scorecard: पल्लेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में जहां इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर में जोस बटलर, फिल सॉल्ट और बेन डकेट नजर आएंगे, वहीं श्रीलंका की तरफ से पथुम निसांका, कुसल मेंडिस और कुसल परेरा अहम भूमिका निभा सकते हैं. पल्लेकेले की पिच संतुलित मानी जाती है, ऐसे में फैंस को एक कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Live Toss And Scorecard: पल्लेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
श्रीलंका बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 42nd Match Live Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 42वां मुकाबला आज यानी 22 फरवरी को इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पल्लेकेले (Pallekele) के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Pallekele International Cricket Stadium) में खेला जा रहा है. सुपर-8 के ग्रुप-2 का यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम होने वाला है. इंग्लैंड ने ग्रुप C में चार में से तीन मैच जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि श्रीलंका ने ग्रुप B में तीन जीत के साथ शानदार प्रदर्शन किया. इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों में है, जबकि श्रीलंका की कप्तानी दासुन शनाका (Dasun Shanaka) कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही हैं. यह भी पढ़ें: Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पल्लेकेले में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

पल्लेकेले में श्रीलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (ENG vs SL 42nd Match Playing)

इंग्लैंड: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद.

श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रथनायके, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेललेज, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महीश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका.

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (England National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में जहां इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर में जोस बटलर, फिल सॉल्ट और बेन डकेट नजर आएंगे, वहीं श्रीलंका की तरफ से पथुम निसांका, कुसल मेंडिस और कुसल परेरा अहम भूमिका निभा सकते हैं. पल्लेकेले की पिच संतुलित मानी जाती है, ऐसे में फैंस को एक कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.

हैरी ब्रूक की अगुवाई में इंग्लैंड की टीम इस मुकाबले को जीतकर सुपर-8 में मजबूत स्थिति बनाना चाहेगी. वहीं दासुन शनाका की कप्तानी में श्रीलंका की टीम भी इस बड़े मैच में जीत दर्ज कर अपनी दावेदारी मजबूत करने के इरादे से मैदान पर उतरी है.

नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2026 02:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).