जेएनयू हिंसा: एक न्यूज चैनल के स्टिंग ऑपरेशन को लेकर छिड़ी बहस, हिंसा में ABVP के छात्रों के शामिल होने का दावा
दिल्ली पुलिस द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने कुछ ही समय बाद ही इंडिया टुडे समाचार चैनल ने एक स्टिंग
ऑपरेशन को लेकर नई बहस छिड़ गई. इस ऑपरेशन में एबीवीपी के दो कथित सदस्यों को नकाबपोश भीड़ का हिस्सा बताया गया है, जिसके कारण 5 जनवरी की शाम को जेएनयू हिंसा हुई. इस हिंसा में 30 छात्र और कई शिक्षक घायल हुए थे. न्यूज चैनल द्वारा इस स्टिंग ऑपरेशन को चार हिस्सों में दिखाया गया है