बॉलीवुड

कल्कि कोचलिन ने पिंक बिकिनी पहन बेबी बंप को क्या फ्लॉन्ट, वायरल हुई तस्वीरें

35 वर्षीय कल्कि अपने प्रेगेंसी पीरियड के आखिरी चरण पर हैं और वो जल्द ही गुड न्यूज दे सकती हैं. ऐसे में कल्कि पिंक बिकिनी पहन अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आई.

कल्कि कोचलिन ने पिंक बिकिनी पहन बेबी बंप को क्या फ्लॉन्ट, वायरल हुई तस्वीरें
कल्कि कोचलिन (Image Credit: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन (Kalki Koechlin) इन दिनों अपने प्रेगेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रही हैं. वो अपने बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग के बच्चे की मां बनने वाली हैं. ऐसे में अब कल्कि पिंक बिकिनी पहन अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आई है. कल्कि ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है. जिसमें उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही हैं. सिर पर हैट और पिंक बिकिनी के धूप सकती कल्कि का अंदाज देखते ही बन रहा है. बॉलीवुड की ये टैलेंटेड एक्ट्रेस अपने इस पीरियड में सुर्खियां बना रही है.

दरअसल 35 वर्षीय कल्कि अपने प्रेगेंसी पीरियड के आखिरी चरण पर हैं और वो जल्द ही गुड न्यूज दे सकती हैं. ऐसे में कल्कि ने जैसे ही अपनी ये तस्वीरें शेयर की. उन्हें उनके दोस्त और फैंस से जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं और खूब लाइक्स कर रहे हैं. आप भी देखिए बेबी बंप फ्लॉन्ट करती कल्कि के इस खूबसूरत अंदाज को.

बॉलीवुड में फिल्म देव डी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली कल्कि ने ज्यादातर लीग से हटकर फिल्में की है और अपनी इन फिल्मों से उन्होंने अपने अभिनय का दम भी बखूबी दिखाया है. जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, ये जवानी है दीवानी, शैतान, मार्गरिटा विद अ स्ट्रॉ और गली बॉय जैसी फिल्में कल्कि के शानदार फिल्मों में से हैं. तो वहीं कल्कि ने मेड इन हैवन और सेक्रेड गेम्स 2 जैसे वेब सीरिज में भी अपना दबदबा साबित किया हैं. कल्कि ने इससे पहले फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप से शादी रचाई थी. लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा वक्त नहीं चल पाया. जिसके बाद दोनों ने तलाक ले लिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2020 10:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).