"एक बीवी नहीं संभली चले ज्ञान देने' कहकर अनुराग कश्यप को किया Troll, निर्देशक के जवाब ने कर दी बोलती बंद
बॉलीवुड के जाने माने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप भी कंगना रनौत के साथ तापसी पन्नु और स्वरा भास्कर को लेकर चल रहे बहस में कूद पड़े थे. यहां उन्होंने स्वरा और तापसी का समर्थन किया था और साथ ही एक्टर रणवीर शोरे से भी उलझ पड़े थे. इसके चलते अनुराग भी ट्विटर पर ट्रेंड करने और उनके बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें कुछ लोग ट्रोल भी करने लगे.
बॉलीवुड के जाने माने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) भी कंगना रनौत के (Kangana Ranaut) साथ तापसी पन्नु (Taapsee Pannu) और स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) को लेकर चल रहे बहस में कूद पड़े थे. यहां उन्होंने स्वरा और तापसी का समर्थन किया था और साथ ही एक्टर रणवीर शोरे से भी उलझ पड़े थे. इसके चलते अनुराग भी ट्विटर पर ट्रेंड करने और उनके बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें कुछ लोग ट्रोल (Troll) भी करने लगे. ऐसे में एक यूजर ने अनुराग की पर्सनल लाइफ पर कमेंट करते हुए उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की जिसका उन्हें खामियाजा भी भुगतना पड़ा है.
अनुराग कश्यप को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा, "एक बीबी नहीं संभली चले हैं ज्ञान बाटने." इसका करारा जवाब देते हुए अनुराग ने कहा, "औरतों को सम्भालना नहीं पड़ता, वो खुद को सम्भाल सकती हैं और तुमको और तुम्हारे ख़ानदान को भी । जब नहीं जमा वो चली गयीं, ग़ुलाम नहीं थीं कि मैं बांध के रखता । बाक़ी आप का माहौल ठीक है ना ?"
औरतों को सम्भालना नहीं पड़ता, वो खुद को सम्भाल सकती हैं और तुमको और तुम्हारे ख़ानदान को भी । जब नहीं जमा वो चली गयीं, ग़ुलाम नहीं थीं कि मैं बांध के रखता । बाक़ी आप का माहौल ठीक है ना ? https://t.co/TJXf4HVmaU
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) July 21, 2020
ये भी पढ़ें: रणवीर शौरी के ट्वीट पर बिफरे अनुराग कश्यप, शुरू हो गई ट्विटर पर बहस
इसी तरह से अनुराग हर उस ट्रोल को कड़ा जवाब देते नजर आ रहे हैं जिसने उन्हें सोशल मीडिया पर लताड़ने की कोशिश की. आपको बता दें कि अनुराग ने एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन (Kalki Koechlin) से साल 2011 में शादी कर ली थी. इसके बाद 2015 में इनका तलाक हो गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2020 10:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

