देश

कैलाश विजयवर्गीय के फिर बिगड़े बोल, कहा-हमारी सरकार आयी तो बहुत से अधिकारियों को बना देंगे मुर्गा, देखें वीडियो 

अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले बीजेपी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर सुर्खियों में है. बंगाल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि आपने (सरकारी कर्मचारियों) अगर कार्यकर्ताओं को परेशान किया तो बीजेपी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कोई चूड़ियां नहीं पहन रखी है. हम शराफत से काम करते हैं इसका मतलब ये नहीं की हमें मर्यादा तोड़ना नहीं आता है.

कैलाश विजयवर्गीय के फिर बिगड़े बोल, कहा-हमारी सरकार आयी तो बहुत से अधिकारियों को बना देंगे मुर्गा, देखें वीडियो 
कैलाश विजयवर्गीय (Photo Credits-ANI Twitter)

नई दिल्ली. अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (BJP National General Secretary Kailash Vijayvargiya) एक बार फिर सुर्खियों में है. बंगाल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि आपने (सरकारी कर्मचारियों) अगर कार्यकर्ताओं को परेशान किया तो बीजेपी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कोई चूड़ियां नहीं पहन रखी है. हम शराफत से काम करते हैं इसका मतलब  ये नहीं की हमें मर्यादा तोड़ना नहीं आता है.

उन्होंने आगे कहा कि वो एसपी का क्या नाम है मुर्गा? मुर्गा हो या कुछ भी, हम मुर्गा बना देंगे हमारी सरकार आयी तो, हमने बहुत सारे अधिकारियों की लिस्ट बनाई है. जिन्हें हम मुर्गा बनाने वाले हैं. यह भी पढ़े-कैलाश विजयवर्गीय ने अधिकारी को दी खुलेआम धमकी, कहा- इंदौर में लगा दूंगा आग; वीडियो वायरल

ANI का ट्वीट-

गौरतलब है कि इससे वीडियो कैलाश विजयवर्गीय का एक वीडियो सामने आया था जिसमे वे अपने इस गृहनगर में सरकारी अधिकारियों को कथित तौर पर धमकाते हुए यह नजर आये थे. वीडियो में विजयवर्गीय कह रहे थे कि हमारे संघ के पदाधिकारी (यहां) हैं, नहीं तो आज आग लगा देता इंदौर में.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2020 09:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).