England National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 42nd Match Date And Time: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 42वां मुकाबला कल यानी 22 फरवरी को इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पल्लेकेले (Pallekele) के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Pallekele International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. सुपर-8 के ग्रुप-2 का यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम होने वाला है. इंग्लैंड ने ग्रुप C में चार में से तीन मैच जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि श्रीलंका ने ग्रुप B में तीन जीत के साथ शानदार प्रदर्शन किया. इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों में है, जबकि श्रीलंका की कप्तानी दासुन शनाका (Dasun Shanaka) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड
इंग्लैंड की टीम ने अपने ग्रुप चरण में नेपाल को 4 रन से हराया, स्कॉटलैंड को 5 विकेट से मात दी और इटली के खिलाफ 24 रन से जीत दर्ज की. हालांकि वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्हें 30 रन से हार झेलनी पड़ी. दूसरी ओर श्रीलंका की टीम ने आयरलैंड को 20 रन से हराया, ओमान को 105 रन से करारी शिकस्त दी और ऑस्ट्रेलिया के 181 रनों के लक्ष्य को 8 विकेट रहते हासिल कर लिया. हालांकि जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्हें एक हार का सामना करना पड़ा. श्रीलंका ने ग्रुप स्टेज में कुल 750 से ज्यादा रन बनाए, जो उनकी मजबूत बल्लेबाजी को दर्शाता है.
इंग्लैंड बनाम श्रीलंका टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (ENG vs SL T20I Head To Head Record)
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच 14 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड का पड़ला भारी रहा हैं. इंग्लैंड की टीम को 10 मैचों में जीत मिली है. वहीं, श्रीलंका ने चार मुकाबले अपने नाम किए हैं. टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच छह मुकाबले हुए हैं. पांच बार इंग्लैंड को जीत मिली है. श्रीलंका केवल महज एक मैच (2012) जीतने में सफल रही है. आखिरी बार दोनों टीमों के बीच 2022 में भिड़ंत हुई थी, उस मुकाबले को इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीता था.
ENG vs SL 42nd Match 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:
मैच: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका
स्टेडियम: पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, पल्लेकेले
मैच की तारीख: 22 फरवरी 2026 (03:00 PM)
लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): JioHotstar, Star Sports Network पर उपलब्ध होगी.
इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच 42वां मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (ENG vs SL T20 World Cup 42nd Match Date And Venue)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 42वां मुकाबला कल यानी 22 फरवरी को इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच पल्लेकेले के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा. इस मुकाबले का टॉस दोपहर 2:30 बजे होगा.
भारत में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच खेले जानें वाले 42वें मुकाबले का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (ENG vs SL T20 World Cup 42nd Match Live TV Channel Telecast In India)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 42वें मुकाबले में इंग्लैंड और श्रीलंका की भिड़ंत आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख पाएंगे.
इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच 42वें मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch ENG vs SL T20 World Cup 42nd Match Live Streaming In India)
इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच इस अहम मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप (JioHotstar App) और वेबसाइट पर देख सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (ENG vs SL 42nd Match Playing Prediction)
इंग्लैंड: जोस बटलर (विकेटकीपर), फिल सॉल्ट, बेन डकेट, हैरी ब्रूक (कप्तान), विल जैक्स, सैम करन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, ल्यूक वुड, रेहान अहमद.
श्रीलंका: कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पथुम निसांका, कुसल परेरा, चरिथ असलंका, दासुन शनाका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, दुनिथ वेल्लालागे, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका, दुश्मंथा चमीरा, प्रमोद मदुशन.
नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY