सलमान खान ने किया ऐलान, साल 2021 के ईद पर ‘कभी ईद कभी दिवाली’ से मचाएंगे धमाल
सलमान और साजिद नाडियाडवाला की ये जोड़ी फिल्म किक के बाद दोबारा बनने जा रही है. जो साल 2014 में रिलीज हुई थी.
दबंग 3 (Dabangg 3) का नशा अभी सलमान खान (Salman Khan) के फैंस के सिर से उतरा भी नहीं कि उन्होंने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है. सलमान खान एक बार फिर ईद (Eid) का मौका अपने नाम कर फैंस को ईदी देने जा रहे हैं. क्योंकि सलमान ने बता दिया है कि वो साल 2021 में किस फिल्म से धमाल मचाने आ रहे हैं. दरअसल सलमान का ये जलवा दिखाई देगा उनकी फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली से’(Kabhi Eid Kabhi Diwali). जिसका ऐलान सलमान खान ने अभी कुछ समय पहले ही ट्विटर पर किया है. सलमान ने फैंस से ये गुड न्यूज शेयर करते हुए बताया कि उनकी अगली फिल्म होगी कभी ईद कभी दिवाली. जिसे लिखा और प्रोड्यूस कर रहे हैं साजिद नाडियाडवाला. जबकि डायरेक्ट करने जा रहे हैं फरहाद सामजी.
आपको बता दे कि सलमान और साजिद नाडियाडवाला की ये जोड़ी फिल्म किक के बाद दोबारा बनने जा रही है. जो साल 2014 में रिलीज हुई थी. ऐसे में फैंस भी दोनों को दोबारा साथ आने की खबर से बेशक खुश होंगे. जबकि बात अगर फिल्म के डायरेक्टर फरहाद सामजी की करें उनकी आखिरी फिल्म हाउसफुल 4 थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी.सलमान के इस ऐलान के बाद बेशक फैंस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी होगी.
Announcing my next film... KABHI EID KABHI DIWALI ....
STORY & PRODUCED BY SAJID NADIADWALA ...
DIRECTED by FARHAD SAMJI...
EID 2021 ... #SajidNadiadwala @NGEMovies @farhad_samji @WardaNadiadwala @SKFilmsOfficial
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) January 10, 2020
वैसे सलमान इन दिनों फिल्म राधे की मेकिंग में बिजी है. जो इसी साल ईद पर रिलीज होगी. इस फिल्म में सलमान खान संग दिशा पटानी नजर आएगी जबकि इसे डायरेक्ट कर रहे हैं प्रभुदेवा. जिन्होंने सलमान की फिल्म दबंग 3 को भी डायरेक्ट किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2020 03:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

