क्या आयुष मंत्रालय द्वारा बताई गई होम्योपैथिक दवाई Arsenicum album 30 है कोरोना वायरस इलाज, जानें WHO का Fact Check
आयुष मंत्रालय ( AYUSH Ministry of India) ने कोरोनावायरस को लेकर 29 जनवरी, 2020 को दो परामर्श जारी किया था. आयुष मंत्रालय ने ट्वीट कर लिंक शेयर करते हुए कहा था कि आयुष मंत्रालय की पहल से, सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन होम्योपैथी (CCRH) ने अपने वैज्ञानिक सलाहकार बोर्ड की 64वीं बैठक में कोरोमा वायरस संक्रमण से बचाव के तरीकों और उपायों पर चर्चा की। विशेषज्ञों के समूह ने सिफारिश की है कि होमियोपैथी दवा आर्सेनिकम एल्बम 30 (Homoeopathy Medicine Arsenicum Album30) को कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ रोगनिरोधी दवा के रूप में अपनाया जा सकता है, जिसे आईएलआई (ILI) की रोकथाम के लिए भी सुझाया गया है. इसने आर्सेनिकम एल्बम 30 की एक डोज की सिफारिश की है, जो प्रतिदिन खाली पेट में तीन दिनों के लिए इस्तेमाल की जाती है.